Dhanbad News : इलाज के दौरान बीसीकेयू के शाखा उपाध्यक्ष का निधन, आंदोलन के बाद पुत्र को मिला नियोजन

Dhanbad News : इलाज के दौरान बीसीकेयू के शाखा उपाध्यक्ष का निधन, आंदोलन के बाद पुत्र को मिला नियोजन
Dhanbad News : एकीकृत ब्लॉक दो ओसीपी में कार्यरत कर्मी साधन प्रमाणिक ( 50) की मौत शनिवार को इलाज के दौरान कोलकाता के कोठारी अस्पताल में हो गया. वह लीवर रोग से पीड़ित थे. 17 फरवरी को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर केंद्रीय अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया था. मृतक बाघमारा रथटांड का रहने वाला था. वह बीओसीपी में बीसीकेयू की शाखा उपाध्यक्ष थे. देर शाम परिजन अस्पताल से शव को लेकर कोलियरी कार्यालय पहुंचे. नियोजन देने पर असमर्थता जाने पर यूनियन प्रतिनिधियों चक्का जाम कर शव के साथ धरना पर बैठ गये. उसके बाद जीएम अनूप कुमार राय के हस्तक्षेप पर कोलियरी कार्यालय में प्रबंधन की यूनियन प्रतिनिधियों की वार्ता हुई. उसमें मृतक की पत्नी उषा देवी के आग्रह पर प्रबंधन मृतक पुत्र उज्ज्वल कुमार को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दिया. उसके बाद परिजन शव घर लेकर गये. मौके पर पीओ टीएस चौहान, कार्मिक प्रबंधक अनिल कुमार, सहायक प्रबंधक विकास कुमार, प्रशानिक पदाधिकारी पीके झा तथा एसीसी सदस्यों में जेके झा, गोपाल मिश्रा, नकुल महतो, तुलसी साव, उत्तम कुमार पांडेय, गोपाल चंद्र गोप, मुरारी पांडेय, अरशद हुसैन, रवींद्र कुमार, संतोष दास, केशव पासवान, प्रताप वर्णवाल, मनोज सिंह, बलदेव वर्मा, मुक्तेश्वर महतो आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




