बलियापुर : प्रखंड टॉपर आकाश प्रमाणिक सम्मानित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पलानी में शनिवार को समारोह आयोजित कर मैट्रिक में प्रखंड टॉपर आकाश प्रमाणिक को सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
बलियापुर.
लक्ष्य एकेडमी पलानी में शनिवार को समारोह आयोजित कर मैट्रिक में प्रखंड टॉपर आकाश प्रमाणिक को सम्मानित किया गया. साथ ही शानदार प्रदर्शन करने वाले आकाश महतो, पायल मंडल, नीतू मंडल, पुष्पा महतो, दिव्या कुमारी, पुष्पा महतो, खुशबू महतो को भी सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि सुभाष सिंह चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें मार्गदर्शन की जरूरत है. मौके पर शिक्षक कार्तिक प्रमाणिक, मंतोष महतो आदि थे. इधर, बलियापुर के सहायक अध्यापक आनंदमान स्वर्णकार, दिलीप गोप, सिराजुद्दीन, बदरुद्दीन अंसारी, गोलक गोप, मालधारी रवानी, अरुण गोप, कार्तिक चंद्र आचार्य ने प्रखंड टॉपर को सम्मानित किया.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन