Dhanbad News : आउटसोर्सिंग का काम शुरू करने का प्रयास, मजदूरों ने किया विरोध

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : पुलिस ने मामले को कराया शांत, वार्ता रही विफल

विज्ञापन

Dhanbad News : बस्ताकोला क्षेत्र अंतर्गत केओसीपी परियोजना के एसएनआर आउटसोर्सिंग कंपनी में काम चालू व बंदी को लेकर बीसीकेयू व प्रबंधन के बीच तनाव उत्पन्न हो गया. कंपनी की ओर से मंगलवार को काम चालू कराने का प्रयास किया गया, जिसका भाकपा माले व बीसीकेयू के सदस्यों ने विरोध किया. सूचना पर पुलिस प्रशासन भी पहुंचा. उसके बाद वार्ता हुई, जो विफल रही. कंपनी के खिलाफ मजदूरों ने प्रदर्शन किया. बताते हैं कि हाई पावर कमेटी का वेतन व पुराने मजदूरों को काम पर रखने के सवाल पर यूनियन 12 जून से परियोजना का काम बंद किये हुए है. मंगलवार को लाव लश्कर के साथ कंपनी के लोगों ने आकर काम चालू कराना चाहा, लेकिन यूनियन के सदस्यों ने विरोध करने पर तनाव की स्थिति बन गयी. पुलिस प्रशासन ने मामले को शांत कराया. यूनियन नेता राजेंद्र पासवान ने कहा कि आउटसोर्सिंग में जो मजदूर कार्यरत थे. जब कंपनी बंद हुई, तो सीएमडी ने कहा कि सभी मजदूरों को काम देंगे, लेकिन आज तक काम नहीं दिया गया. केवल 60 से 70 मजदूर काम कर रहे हैं. जबकि 500 मजदूरों को काम पर रखना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola