Dhanbad News: झारखंड आंदोलन के मुख्य सूत्रधार थे एके रॉय : अरूप चटर्जी

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: कामरेड एके रॉय स्मारक समिति ने नूतनडीह मोड़ में एके राय की 91वीं जयंती मनायी, कई कार्यक्रम का किया गया आयोजन.

विज्ञापन

धनबाद, कामरेड एके रॉय स्मारक समिति की ओर से सोमवार को नूतनडीह मोड़ में एके राय की 91वीं जयंती मनायी गयी. इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जगजीवन नगर स्थित शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर रैली निकाली गयी, जो स्मारक स्थल पहुंची. यहां एके रॉय की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की गयी. इसके बाद सभा की गयी. मुख्य वक्ता विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि एके रॉय झारखंड आंदोलन के मुख्य सूत्रधार थे. उनके संघर्षों को भुलाया नहीं जा सकता है. माले नेता व धनबाद के प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने कहा भाजपा सरकार कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए मजदूर किसानों पर दमनकारी नीति अपना रही है.

फासीवादी ताकत से लड़ने के लिए एकजुट संघर्ष जरूरी

सीपीआइ (एम) राज्य सदस्य शिव बालक पासवान ने कहा कि एके राय हमें साम्राज्यवादी और फासीवादी ताकत से लड़ने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा. वक्ताओं में सीटू जिला अध्यक्ष आनंदमयी पाल, महामंत्री राम कृष्णा पासवान, माले जिला सचिव बिंदा पासवान, बियाडा पूर्व अध्यक्ष विजय झा, सिद्धार्थ बंदोपाध्याय शामिल थे. अभिनंदन आयोजन समिति सचिव सत्यनारायण कुमार ने किया, जबकि संचालन सुभाष चटर्जी ने किया. अध्यक्षता स्मारक आयोजन समिति के अध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू ने की. उद्घाटन काशीनाथ चटर्जी ने किया. अभय सुंदरी और नूपुर डांस ग्रुप द्वारा वेलकम डांस और सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत किया गया. मौके पर डॉ एस बंधोउपाध्याय, दिलीप तिवारी, शेख रहीम, सम्राट चौधरी, अजय महतो, राणा चट्टराज, नितेश, नौशाद अंसारी, टुटुन मुखर्जी, एके मिश्रा, आरपी महतो, भक्तू प्रसाद महतो, सपन माजी, असीम दे, शंकरी देब, पवन महतो, कार्तिक प्रसाद, नकुल देव सिंह, रवि सिंह, भोलाराम, तुलसी रवानी, राजेंद्र पासवान, विजय पासवान, लीलामय गोस्वामी, अख्तर अंसारी, भगवान दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola