Dhanbad News: निरसा हटिया से मोबाइल चुराते नाबालिग पकड़ाया

Dhanbad News: बंगाल के नियामतपुर का रहने वाला है आरोपी, पुलिस कर रही पूछताछ
Dhanbad News: बंगाल के नियामतपुर का रहने वाला है आरोपी, पुलिस कर रही पूछताछDhanbad News: निरसा हटिया में गुरुवार को खरीदार का मोबाइल चुराते स्थानीय लोगों ने पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक 12 वर्षीय नाबालिग बालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि हटिया के दिन गुरुवार एवं रविवार को बंगाल के संगठित गिरोह द्वारा नाबालिग बच्चों के माध्यम से मोबाइल चोरी करवाया जाता है. दो माह में आधा दर्जन से अधिक लोगों का मोबाइल चोरी हुआ है.
कैसे पकड़ाया
दोपहर करीब 12 बजे निरसा निवासी एक व्यक्ति हटिया से सब्जी खरीद रहा था. उसकी पॉकेट में मोबाइल था. जैसे ही वह सब्जी को झोला में लेने के लिए झुका. समीप में खड़ा बालक ने उसका मोबाइल निकाल लिया. बगल में सब्जी खरीद रहे एक व्यक्ति नाबालिग को मोबाइल चुराते रंगे हाथ पकड़ा. लोगों ने लप्पड़-थप्पड़ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उसे थाना ले गयी. लोगों का कहना है कि संगठित गिरोह द्वारा हटिया आने वाले ग्राहकों का मोबाइल बच्चों से चोरी कराया जाता है. गिरोह में बंगाल के नियामतपुर के अपराधी शामिल हैं. निरसा में गिरोह का लोकल लिंक है. पहले भी हटिया से मोबाइल चुराते कई पकड़ गये थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




