ePaper

Dhanbad News: बागसुमा में निकली भव्य कलश यात्रा

Updated at : 05 May 2025 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: बागसुमा में निकली भव्य कलश यात्रा

Dhanbad News: नवनिर्मित श्रीश्री 108 संकट मोचन मारुति मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा शुरू

विज्ञापन

Dhanbad News: पूर्वी गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत बागसुमा पंचायत सचिवालय के समीप नवनिर्मित श्रीश्री 108 संकट मोचन मारुति मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर रविवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यात्रा में पांच हजार से अधिक लोग शामिल हुए. 351 युवतियों व महिलाओं ने कलश उठाया. बागसुमा नरसिंह मंदिर से कलश उठा कर मठाधीश श्रीश्री 108 रामेश्वर दास रामानंदीय के नेतृत्व में श्रद्धालु पांच किमी पदयात्रा कर नेरो खुदिया नदी पहुंचे. यहां जल उठा कर मंदिर पहुंचे.

हर-हर महादेव के नारे से गूंजा इलाका

इस दौरान जय बजरंगबली, हर-हर महादेव, जय श्रीराम के उद्घोष से इलाका गूंज उठा. राजगीर के आचार्य अजय मिश्रा, रिंकू मिश्रा व शिवपूजन मिश्रा ने पूजन कराया. कलश यात्रा में दो डीजे, एक भांगड़ा के अलावा ढोल ढाक शामिल थे.जलाभिषेक के साथ बेदी पूजन किया गया. पांच दिवसीय रामायण पाठ शुरू हो गया. श्रद्धालुओं के लिए शर्बत व पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. मठाधीश रामेश्वर दास रामानंदीय ने कहा कि पांच दिवसीय अनुष्ठान में श्रीराम कथा, हरि नाम संकीर्तन, भक्ति जागरण आदि कार्यक्रम होंगे. गया धाम से बजरंगबली की मूर्ति लायी गयी है. सफल बनाने के लिए महावीर त्रिवेदी, दुलाल गोस्वामी, राजकुमार गोस्वामी, राम गोपाल पांडा, नारायण गोस्वामी, नागेश्वर, प्रहलाद ओझा, धनु ओझा, राधेश्याम तिवारी के अलावा सोलह आना कमेटी के लोग सक्रिय हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola