Dhanbad News: बंगाल से शराब तस्करी में एक दर्जन युवक शामिल

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: पंचेत में गिरफ्तार दो युवकों ने कई बातों का किया खुलासा

विज्ञापन

Dhanbad News: पंचेत में गिरफ्तार दो युवकों ने कई बातों का किया खुलासाDhanbad News: निरसा पुलिस द्वारा शराब लदे वाहन जब्ती मामले में गिरफ्तार दो युवकों ने पूछताछ में कई खुलासा किया है. पश्चिम बंगाल के बराकर एवं पुआपुर (सरबड़ी) तथा पंचेत से अवैध शराब पिकअप वैन से बिहार भेजा जा रहा था. पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि इसमें एक बड़ा रैकेट शामिल है, जो शराब छोटे वाहनों से बिहार भेजने का काम करता है. बंगाल से बिहार शराब तस्करी का चिरकुंडा, पंचेत व मैथन सबसे आसान रास्ता है. इसी रास्ते से पिकअप वैन, कार, छोटे कंटेनर से शराब बिहार भेजी जा रही है. इसमें एक संगठित गिरोह काम कर रहा है, जिसमें एक दर्जन से भी अधिक युवक शामिल हैं, जो बंगाल, झारखंड व बिहार के हैं.

अप्रैल 2024 में पंचेत पुलिस ने जब्त की थी भारी मात्रा में शराब

अप्रैल 2024 में पंचेत पुलिस ने डीवीसी कॉलोनी के एक आवास से भारी मात्रा में बंगाल की शराब जब्त की थी. उस मामले में पंचेत के रहने वाले बीरेंद्र सिंह व आयुष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. बाद में आरोपियों ने न्यायालय से जमानत ले लियाथा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola