Dhanbad News : टुंडी से एक साइबर अपराधी गिरफ्तार, साथी फरार

मधुरसा नीमटांड़ जंगल में छापेमारी में सात एंड्रायड मोबाइल व 13 सिम कार्ड बरामद
साइबर पुलिस ने टुंडी के बराकर नदी स्थित मधुरसा नीमटांड़ जंगल में छापेमारी कर साइबर अपराधी सतीश कुमार मंडल (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. वह टुंडी के मधुरसा के नीमटांड़ का रहने वाला है. छापेमारी के दौरान जंगल से उसके साथी रवि मंडल फरार हो गया. इस संबंध में साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के जरिए पुलिस को ठगों के बारे मे गुप्त सूचना मिली थी. एसएसपी के निर्देश पर टुंडी के मधुरसा जंगल में छापेमारी की गयी. जंगल में एक पेड़ के नीचे दो लोग फोन से बात करते नजर आये. पुलिस को देख एक भाग गया. सतीश कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने घटनास्थल से सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड जब्त किया है. जांच में पाया गया कि इनमें से एक मोबाइल नंबर 8001754961 से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से ठगी की तीन शिकायतें दर्ज है. इसमें 35820 रुपये की साइबर ठगी की गयी थी. शनिवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद साइबर अपराधी को जेल भेज दिया गया.
बैंक के नाम से फर्जी एप्लिकेशन बना लोगों को बनाते थे ठगी का शिकार :
साइबर डीएसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि साइबर ठग बैंक के नाम से क्रेडिट कार्ड का फर्जी एप्लिकेशन भेजकर लोगों के मोबाइल का एक्सेस लेकर उन्हें ठगी का शिकार बनाते थे. पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है. साइबर ठगों के पास से बरामद मोबाइल व सिम की फॉरेंसिक जांच की जा रही है. छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक साइबर थाना असीम कमल टोपनो, पुअनि टुंडी थाना अंजन मंडल, पुअनि प्रभुनाथ प्रसाद, सअनि सीताराम प्रसाद, आरक्षी साइबर थाना जय नारायण पंडित, दीपक कुमार पांडेय, सुनील बास्की शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




