धनबाद : छेड़खानी करते वासेपुर के दो लड़के पकड़े गये

Updated at : 27 Apr 2017 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : छेड़खानी करते वासेपुर के दो लड़के पकड़े गये

धनबाद : ऑटो से जा रही युवतियों का पीछा कर सरे राह फब्तियां कस रहे और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे बाइक सवार दो लड़कों को धनबाद थाना के चालक चंद्रशेखर तिवारी ने हीरापुर में जिला परिषद मार्केट के पास धर दबोचा. घटना बुधवार शाम की है. दोनों युवक तिवारी की पकड़ से छूटने […]

विज्ञापन
धनबाद : ऑटो से जा रही युवतियों का पीछा कर सरे राह फब्तियां कस रहे और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे बाइक सवार दो लड़कों को धनबाद थाना के चालक चंद्रशेखर तिवारी ने हीरापुर में जिला परिषद मार्केट के पास धर दबोचा. घटना बुधवार शाम की है. दोनों युवक तिवारी की पकड़ से छूटने के लिए जोर-आजमाइश करते रहे. लेकिन उकी एक न चली. बाद में पुलिस बुलाकर दोनों लड़कों को उनके हवाले कर दिया गया. पकड़े गये लड़कों ने अपना नाम सैफ मलिक और साहलिन और पता शमशेर नगर (वासेपुर) बताया है. सैफ अपने आपको एक जदयू नेता का भतीजा बता रहा था. लड़कों की बाइक बिना नंबर की है. इस दौरान दोनों लड़कों की अच्छी-खासी मरम्मत भी हुई.
बाइक से कर रहे थे पीछा : शाम छह बजे के लगभग पुलिस लाइन से चंद्रशेखर तिवारी बाइक लेकर धनबाद थाना के लिए निकले. मुख्य सड़क पर आते ही उनकी नजर अपने आगे जा रहे एक ऑटो (स्टील गेट की तरफ से आ रहा था ऑटो) और उसके समानांतर चल रही बाइक पर पड़ी. उन्होंने देखा कि बाइक सवार दो लड़के ऑटो पर बैठी युवतियों पर फब्तियां कस ते चल रहे थे. अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे. देर तक जब यह सिलसिला जारी रहा तो उन्होंने ओवरटेक कर दोनों लड़कों को पकड़ लिया. दोनों युवक तिवारी से उलझने लगे. लोगों की भीड़ जुट गयी. इस बीच धनबाद थाना को खबर की गयी. थाना लाने के बाद दोनों युवकों ने वहां भी हंगामा किया. इस बीच पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात 11 बजे दोनों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया.
इस तरह की हरकत चिंता का सबब
दो दिनों पूर्व भी वासेपुर करीमगंज के रहने वाले चार युवकों को लुबी सर्कुलर रोड में सर्किट हाउस के पास नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़खानी करते बेकारबांध उपायुक्त आवास के पास एक पुलिसकर्मी ने ही पकड़वाया था. बाद में थाना में उठक-बैठक करवा और उनके परिजनों से लिखित लेकर उन्हें छोड़ दिया गया था. हाल के दिनों में सरे राह इस तरह की उद्दंडता शहर के लोगों के लिए चिंता का सबब बनती जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola