धनबाद : कल्पना पटवारी सजायेंगी सुरों की महफिल

Updated at : 15 Apr 2017 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : कल्पना पटवारी सजायेंगी सुरों की महफिल

धनबाद: शनिवार की शाम कोयलांचल की महिलाओं के नाम होगा. उन महिलाओं के नाम, जिन्होंने दृढ़संकल्प, मेहनत, विश्वास और लगन से समाज में एक मुकाम हासिल किया है. उन महिलाओं के नाम, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी काबिलियत के झंडे गाड़ चुकी हैं. उन महिलाओं के नाम, जिन्होंने विपरित परिस्थितियों में अपने दम कुछ कर […]

विज्ञापन
धनबाद: शनिवार की शाम कोयलांचल की महिलाओं के नाम होगा. उन महिलाओं के नाम, जिन्होंने दृढ़संकल्प, मेहनत, विश्वास और लगन से समाज में एक मुकाम हासिल किया है. उन महिलाओं के नाम, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी काबिलियत के झंडे गाड़ चुकी हैं. उन महिलाओं के नाम, जिन्होंने विपरित परिस्थितियों में अपने दम कुछ कर दिखाया व समाज में अलग पहचान बनायी है.

शनिवार को धनबाद टाउन हॉल ऐसी महिलाओं के सम्मान का गवाह बनेगा. मौका होगा ‘प्रभात खबर’ के ‘अपराजिता सम्मान समारोह’ का. समारोह में कोयलांचल की 22 महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने अपने बलबूते समाज में अपनी पहचान बनायी है. अपने कृतित्व से इन्होंने समाज में बदलाव लाया है. साथ ही दूसरों के लिए प्रेरणा बनी हैं. इन अपराजिताओं को सम्मानित करने के लिए प्रभात खबर ने विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय 22 महिलाओं का चयन किया है.

कार्यक्रम के प्रायोजक व सह प्रायोजक : कार्यक्रम के प्रायोजक निर्मला नंद कंस्ट्रक्शन हैं. सह प्रायोजक अशोका बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, वेदाश्री डेवलपर्स, बैंकिंग पार्टनर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, हॉस्पिटिलिटी पार्टनर सोनोटेल, एसोसिएट पार्टनर आर्यन बिल्डर, अाविष्कार डायग्नोस्टिक धनबाद, यूनाइटेड डेवलपर्स, गोल आइआइटीजी, शंकर मॉल, आकाश मल्टीकॉन प्राइवेट लिमिटेड, श्री कान्हा, प्रेमसंस होंडा धनबाद आदि.
4.30 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
शनिवार को प्रभात खबर का अपराजिता सम्मान समारोह धनबाद स्थित न्यू टाउन हॉल में संध्या साढ़े चार बजे से प्रारंभ होगा.
‘बेगम जान’ में कल्पना का गाना ‘ओ रे कहारो’ है सुपरहिट
धनबाद. कार्यक्रम में सुरों की महफिल सजाने के लिए फिल्म ‘बेगम जान’ का सुपरहिट गाना ‘ओ रे कहारो’ गानेवाली भोजपुरी की मशहूर गायिका कल्पना पटवारी खास तौर से आमंत्रित की गयी हैं. ‘प्रभात खबर’ के ‘अपराजिता सम्मान समारोह’ के दौरान धनबाद टाउन हॉल में कल्पना पटवारी की आवाज का जादू चलेगा. कल्पना ने भोजपुरी सहित 30 भाषाओं में गाने गाये हैं. दो फिल्मों में अभिनय किया है. फिल्म बेगम जान में कल्‍पना ने शानदार गाना गाया है, जिसकी चर्चा जोरों पर है. ‘ओ रे कहारो’ इस गाने को यूट्यूब पर अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं. भोजपुरी लोक संगीत में कल्पना की अलग पहचान है. कल्पना पटवारी द्वारा गाया गीत ‘जा ताड़ा परदेस बलमवा छोड़ के आपन देस बलमवा…’, आक्रोश फिल्म का गाना ‘तेरे इश्क से मीठा कुछ भी नहीं…’, आर राजकुमार फिल्म का गाना ‘गंदी बात गंदी गंदी गंदी बात…’ ‘बेगम जान का ‘ओ रे कहारो…,’ ‘खट्टा मीठा का ‘आयला रे आयला…,’ नो प्रॉब्लम का ‘बाबे दी कृपा…,’ बिल्लू का ‘बिल्लू भयंकर…’ वेलकम फिल्म का ‘ऊंचा लंबा कद…’ को काफी लोकप्रियता मिली है.
सुबह 11 बजे प्रभात खबर फेसबुक लाइव पर कल्‍पना होंगी. आप लाइव के दौरान उनसे सीधा सवाल भी पूछ सकते हैं.
http://www.prabhatkhabar.com/news/dhanbad/prabhat-khabar-facebook-live-kalpana-patowary/970540.html
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola