धनबाद : नीरज सिंह की 13वीं आज, बड़ा सवाल कहां तक पहुंची पुलिस जांच?

Updated at : 03 Apr 2017 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : नीरज सिंह की 13वीं आज, बड़ा सवाल कहां तक पहुंची पुलिस जांच?

धनबाद :धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंहकी हत्या के आज 13 दिनपूरे हो गये.21मार्च कोगोली मार कर उनकी हत्या कर दी गयी थी. उनकी 13वीं परधनबाद स्थित उनके आवासरघुकुलमें आज श्राद्ध भोज है, जिसमेंलोगों से आने का आग्रह किया गया है औरइस संबंध में एक विज्ञापन भी अखबारों में छपवाया गया है.इसीदौरान उनके हत्याकांड […]

विज्ञापन

धनबाद :धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंहकी हत्या के आज 13 दिनपूरे हो गये.21मार्च कोगोली मार कर उनकी हत्या कर दी गयी थी. उनकी 13वीं परधनबाद स्थित उनके आवासरघुकुलमें आज श्राद्ध भोज है, जिसमेंलोगों से आने का आग्रह किया गया है औरइस संबंध में एक विज्ञापन भी अखबारों में छपवाया गया है.इसीदौरान उनके हत्याकांड की जांच कररही एसआइटी कीटीम किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है और न ही डबलू मिश्र उर्फ मुन्ना नाम के उस शख्सको गिरफ्तार कर सकी है, जिसकीतलाश में पुलिसने समस्तीपुर में छापेमारी की. पुलिस उसके मोबाइल का लोकेशन तलाशनेकीकोशिशभी कर रही है. वह धनबाद के कुसुम विहार के किराये के मकान में ठहरा था और उसकानाम डबलू मिश्र है.

इस बीच पुलिस ने झरिया के विधायक संजीव सिंहके छोटे भाई मनीष सिंह उर्फ सिद्धार्थ गौतम से एक घंटे 40 मिनट तकपूछताछ की है. ये लोग आपस में चचेरे भाई हैं.मनीषसिंह ने इस हत्याकांड में अपनी या अपने परिवार की संलिप्तता से इनकार किया है.

उधर, पूर्व मंत्रीव नीरज-संजीव के चाचा बच्चा सिंह ने आरोप लगायाहै किपुलिस इस मामले में सजीव सिंह को बचाने के लिए तिकड़म कर रही है. उन्होंने कहा है कि हत्या के 13 दिन बाद में भी इसमामले में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. उन्होंनेइस मामले में महंत पांडेय व गया सिंह को पूछताछ के बाद छोड़े जाने पर भी सवाल उठाया है.

उधर, पुलिस इस मामले की रंजय सिंह के यूपी-बिहार के दोस्तों की तलाश कर रही है. पुलिस इस मामले कीइस एंगल से जांच कर रही है कि नीरज की हत्या रंजय सिंह की हत्या की प्रतिक्रिया थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola