झारखंड : धनबाद के कोलाकुसमा में ट्रक ने ली दो युवकों, कई अन्य बचे

Published at :16 Jun 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : धनबाद के कोलाकुसमा में ट्रक ने ली दो युवकों, कई अन्य बचे

धनबाद : गोविंदपुर-धनबाद मुख्य मार्ग पर बिग बाजार के पास बुधवार की रात 9.45 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों की जान ले ली. ट्रक नो इंट्री में घुसा था. घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़ कर भाग निकला. ऐसा लगता है कि ट्रक कोई नौसिखुआ चला रहा था. गोल बिल्डिंग से नीलांचल कॉलोनी […]

विज्ञापन

धनबाद : गोविंदपुर-धनबाद मुख्य मार्ग पर बिग बाजार के पास बुधवार की रात 9.45 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों की जान ले ली. ट्रक नो इंट्री में घुसा था. घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़ कर भाग निकला. ऐसा लगता है कि ट्रक कोई नौसिखुआ चला रहा था. गोल बिल्डिंग से नीलांचल कॉलोनी तक कई राहगीर और वाहन उसकी चपेट में आने से बचे. गोविंदपुर से धनबाद की ओर आ रहा खाली ट्रक (जेएच 10 के 3976) दो लोगों की जान लेने के बाद नीलांचल कॉलोनी के पास एक बिजली के खंभे से टकरा कर रुक गया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी.

कैसे हुआ हादसा : अपनी ग्लैमर बाइक खड़ी करके बिग बाजार की तरफ जा रहे रोशन को ट्रक ने कुचल डाला. उसके बाद सामने आये गुपचुप वाला ठेले को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करके आगे बायीं तरफ से जा रही पल्सर मोटरसाइकिल सवार अनूप कुमार सिंह को चपेट में ले लिया. पल्सर (जेएच 10 वाइ 6116) ट्रक में फंस गयी. ट्रक उसे घसीटते हुए आगे बढा और बिजली के पोल को तोड़ता हुआ रुक गया. दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी थी. अनूप विद्युत विभाग का कर्मचारी था और ड्यूटी से घर लौट रहा था. (देखें पेज 09 भी)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola