धनबाद में आवारा कुत्तों के हमले में 5 साल के मासूम की मौत, मुआवजा और कार्रवाई की मांग 

Updated:
विज्ञापन
stray dogs

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Dhanbad News: धनबाद में आवारा कुत्तों के हमले में 5 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक के साथ-साथ आक्रोश है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

धनबाद से सुमन सिंह की रिपोर्ट 

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद के बसेरिया 4 नंबर यादव बस्ती में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 5 वर्षीय बच्चे की हमला कर जान ले ली. मृतक की पहचान कुंदन यादव के बेटे अंकित यादव के रूप में हुई है. 

खेलते समय हुआ हमला 

मिली जानकारी के अनुसार, अंकित अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित हनुमान मंदिर के पास गया था. इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया. कुत्तों ने बच्चे को घेरकर उसके शरीर के कई हिस्सों में बुरी तरह काट लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 

शोक का माहौल 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी. परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो अपने बच्चे का शव देख दहाड़ मारकर रोने लगे. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. 

निगम पर लापरवाही का आरोप 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. समाजसेवी टुनटुन यादव ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी घटनाएं आगे भी हो सकती हैं. उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग भी की. वहीं, मृतक के परिजनों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि इलाके में आवारा कुत्तों को पकड़कर अन्य स्थान पर भेजा जाए, जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola