महंगा पड़ा छेड़खानी का विरोध

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाघमारा : रथटांड़ के दो युवकों को नाबालिग छात्रा के छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया. पुलिस ने दोनों युवको को हिरासत में लिया. दोनों के बचाव में पूरा मुहल्ला थाना पहुंंच गया. बाघमारा की दो छात्रा रविवार की सुबह रथटांड़ के पास एक विद्यालय में प्रैक्टिकल कॉपी जमा करने गयी थी. वापस लौटने […]

विज्ञापन

बाघमारा : रथटांड़ के दो युवकों को नाबालिग छात्रा के छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया. पुलिस ने दोनों युवको को हिरासत में लिया. दोनों के बचाव में पूरा मुहल्ला थाना पहुंंच गया. बाघमारा की दो छात्रा रविवार की सुबह रथटांड़ के पास एक विद्यालय में प्रैक्टिकल कॉपी जमा करने गयी थी.

विज्ञापन
वापस लौटने के दौरान छात्रा के दो दोस्त छेड़खानी करने लगे. रथटांड़ के दो युवकों ने इसका विरोध किया. उन्होंने दोनों को पकड़ कर मोबाइल से फोटो खींच लिया. इस दौरान एक छात्रा बैग गिर गया. दोनों घर पहुंच कर छेड़खानी की जानकारी दी. दोनों छात्रा अपने दोस्त को बचाने के लिए परिजनों को विरोध करने वाले युवकों की पहचान करा दी.
दोनों के पिता विद्यालय प्राचार्य से संपर्क कर इसकी लिखित सूचना बाघमारा पुलिस को दी. पुलिस छात्रा के दोनों फ्रेंड व विरोध करने वाले युवकों हिरासत में लेकर थाना ले आयी. बाद में पुलिस ने छात्रा के दोनों दोस्त को हिदायत देकर छोड़ दिया. वहीं, गलतफहमी दूर होने पर परिजनों ने रथटांड़ के युवकों के खिलाफ शिकायत वापस ले ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola