धनबाद में देवरालिया संस के पांच ठिकानों पर छापा

धनबाद :झारखंड, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ आयकर विभाग की टीम ने विश्वकर्मा पूजा के दिन मंगलवार को प्रसिद्ध उद्योगपति जयप्रकाश देवरालिया के चार पुत्रों तथा वाधवानी समूह के ठिकानों पर छापेमारी की. कार्रवाई झारखंड समेत चार राज्यों में चल रही है. इन कारोबारियों के यहां बड़े पैमाने पर अघाेषित संपत्ति का पता चला है. धनबाद […]
धनबाद :झारखंड, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ आयकर विभाग की टीम ने विश्वकर्मा पूजा के दिन मंगलवार को प्रसिद्ध उद्योगपति जयप्रकाश देवरालिया के चार पुत्रों तथा वाधवानी समूह के ठिकानों पर छापेमारी की. कार्रवाई झारखंड समेत चार राज्यों में चल रही है. इन कारोबारियों के यहां बड़े पैमाने पर अघाेषित संपत्ति का पता चला है.
धनबाद में 10 लाख रुपये नकद मिलने की सूचना है. अन्य ठिकानों में सोना-चांदी, हीरे के जेवरात मिलने की भी सूचना है, पर इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. सूत्रों ने बताया कि आयकर की टीम छत्तीसगढ़ के दो बड़े कारोबारी समूहों वाधवानी और जयप्रकाश देवरालिया के पुत्रों के धनबाद, रायपुर, भिलाई, नागपुर और कोलकाता के 56 से अधिक ठिकानों पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










