सरकारी विभागों पर 249 करोड़ होल्डिं�� टैक्स बकाया

Updated:
विज्ञापन

2.20 लाख में मात्र 50 हजार हाउस होल्डर ही करते हैं भुगतान भुगतान के लिए नौ साल से नोटिस पर नोटिस दे रहा निगम धनबाद : नगर निगम का 58 सरकारी विभागों पर होल्डिंग टैक्स के मद में लगभग 249 करोड़ रुपये बकाया है. बकायेदारों में बीसीसीएल भी शामिल है. यह बकाया वर्ष 2010 से […]

विज्ञापन

2.20 लाख में मात्र 50 हजार हाउस होल्डर ही करते हैं भुगतान

आपके शहर में

विज्ञापन
भुगतान के लिए नौ साल से नोटिस पर नोटिस दे रहा निगम
धनबाद : नगर निगम का 58 सरकारी विभागों पर होल्डिंग टैक्स के मद में लगभग 249 करोड़ रुपये बकाया है. बकायेदारों में बीसीसीएल भी शामिल है. यह बकाया वर्ष 2010 से 2019 तक का है. नगर निगम की ओर से साल-छह महीने में सरकारी विभागों को नोटिस दिया जाता है. इसके अलावा कोई कारगर पहल नहीं की जाती.
जबकि निजी संस्थानों के बकायेदारों के खिलाफ बैंक का खाता फ्रीज करने जैसी कार्रवाई की जाती है. धनबाद निगम क्षेत्र में 2 लाख 20 हजार हाउस होल्ड हैं. इनमें 90 हजार का होल्डिंग नंबर है. मात्र 50 हजार होल्डिंग धारक ही टैक्स का भुगतान करते हैं.
एसएसपी, जेल व डीजीएमएम करते हैं नियमित भुगतान : कुछ सरकारी विभाग ऐसे हैं जो नियमित होल्डिंग टैक्स देते हैं. इनमें एसएसपी ऑफिस, जेल, धनबाद कोर्ट, रजिस्ट्री ऑफिस, डीजीएमएस, एफीसआइ सिंदरी, टाटा डिगवाडीह शामिल हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola