पानी को लेकर कोयलांचल में राजनीति गरमायी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद : कोयलांचल में पानी को लेकर राजनीति गरमा गयी है. इसे लेकर सोशल साइटों पर भी सत्तारूढ़ दल के जन प्रतिनिधियों को ट्रोल किया जा रहा है. मंगलवार को जिप सदस्य सह कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप से मिले. उन्होंने नगर आयुक्त से जिले में व्याप्त पेयजल संकट पर चर्चा […]
विज्ञापन
धनबाद : कोयलांचल में पानी को लेकर राजनीति गरमा गयी है. इसे लेकर सोशल साइटों पर भी सत्तारूढ़ दल के जन प्रतिनिधियों को ट्रोल किया जा रहा है. मंगलवार को जिप सदस्य सह कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप से मिले. उन्होंने नगर आयुक्त से जिले में व्याप्त पेयजल संकट पर चर्चा की. श्री सिंह ने प्रस्ताव रखा कि निगम संकटग्रस्त क्षेत्रों में तत्काल पानी की टंकी लगाये.
उन टंकियों में वे (जिप सदस्य) अपने खर्च से पानी एक्सप्रेस टैंकर के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध करायेंगे. नगर आयुक्त ने कहा कि सुझाव अच्छा है. इस प्रस्ताव को निगम में रखेंगे.श्री सिंह ने कहा कि जिले में गंभीर पेयजल संकट है और यहां के जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने इस मामले में पेपर कटिंग के साथ सोशल साइट पर भी पोस्ट किया है.
सांसद के मुहल्ले के लोगों को भी नि:शुल्क पानी देने की बात कही है.
पानी-बिजली भी क्या पीएम ही देंगे : दूसरी तरफ, सांसद के मुहल्ले के लोगों द्वारा कल पानी के लिए सड़क पर उतरने को लेकर सोशल साइट पर खूब पोस्ट हुआ. लोगों ने पूछा है कि क्या यहां पानी-बिजली भी प्रधानमंत्री ही देंगे. आठ लाख से ज्यादा वोट क्या इस दिन के लिए ही दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










