धनबाद और गिरिडीह में आज थमेगा चुनाव प्रचार

धनबाद : राज्य में तीसरे चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रचार थम जायेगा. इस चरण में 12 मई को गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के लिए वोट डाले जाने हैं. गिरिडीह सीट के लिए 15, धनबाद सीट के लिए 20, जमशेदपुर के लिए 23 और सिंहभूम सीट के लिए नाै प्रत्याशी […]
धनबाद : राज्य में तीसरे चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रचार थम जायेगा. इस चरण में 12 मई को गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के लिए वोट डाले जाने हैं. गिरिडीह सीट के लिए 15, धनबाद सीट के लिए 20, जमशेदपुर के लिए 23 और सिंहभूम सीट के लिए नाै प्रत्याशी अंतिम रूप से चुनावी मैदान में हैं.
शुक्रवार की शाम चार बजे के बाद प्रचार का भोंपू थम जायेगा. उसके बाद प्रत्याशियों को केवल डोर टू डोर जनसंपर्क की अनुमति होगी. 12 मई यानी रविवार की सुबह सात से दिन के चार बजे तक वोट डाले जायेंगे. इसके पहले मॉक पोल होगा. चुनाव आयोग ने मॉक पोल के लिए प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को सुबह छह बजे मतदान केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया है.
शुक्रवार की शाम से ही पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होने लगेंगी. शनिवार की शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित मतदान केंद्रों तक पहुंच जायेंगी. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने कहा कि मतदान शुरू होने के एक घंटा पहले तक मतदान कर्मियों और मतदान अभिकर्ताओं को मतदान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है. इसके बाद मॉक पोल की कार्यवाही की जायेगी. मॉक पोल के बाद मतदान शुरू किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










