ePaper

बरमसिया में बोलेरो से मिले " 5.5 लाख

Updated at : 10 Apr 2019 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
बरमसिया में बोलेरो से मिले " 5.5 लाख

गमछा में बांध कर रखी गयी थी रकम, झरिया के फल व्यवसायी का पैसा धनसार : चुनाव को लेकर एफएसटी की टीम ने बरमसिया पुल के समीप मंगलवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो (जेएच10एएम 5555) से पांच लाख पैंतालीस हजार रुपये बरामद किये. जानकारी के अनुसार बैंक मोड़ थाना के एसआइ […]

विज्ञापन

गमछा में बांध कर रखी गयी थी रकम, झरिया के फल व्यवसायी का पैसा

धनसार : चुनाव को लेकर एफएसटी की टीम ने बरमसिया पुल के समीप मंगलवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो (जेएच10एएम 5555) से पांच लाख पैंतालीस हजार रुपये बरामद किये. जानकारी के अनुसार बैंक मोड़ थाना के एसआइ सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में एफएसटी की टीम बरमसिया पुल के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी.
टीम ने उक्त बोलेरो की जांच के दौरान गमछा में लपेट कर रखे रुपये बरामद किये. बोलेरो में चालक जीतेंद्र सिंह, बच्चा सिंह, शेखर सिंह, दिनेश सिन्हा, गंगौरी तांती समेत छह लोग मौजूद थे. पूछताछ करने पर उन लोगों ने बताया कि वे लोग झरिया के फल व्यवसायी अभिजीत सिंह का काम करते हैं. अभिजीत सिंह का निरसा में फल का कारोबार है. निरसा से कलेक्शन कर सभी पुराना बाजार आ रहे थे. इस मामले की जांच वरीय अधिकारी कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola