12 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2019 2:35 AM
कुछ केंद्रों पर कम संख्या में प्रश्नपत्र पहुंचने की शिकायत धनबाद : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की 11वीं की परीक्षा जिले के 55 केंद्रों पर सोमवार से शुरू हो गयी. पहले दिन आर्ट्स संकाय की परीक्षा थी. पहली पाली में इंग्लिश कोर और द्वितीय पाली में हिंदी कोर ए की परीक्षा थी. जिले के सभी […]
कुछ केंद्रों पर कम संख्या में प्रश्नपत्र पहुंचने की शिकायत
धनबाद : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की 11वीं की परीक्षा जिले के 55 केंद्रों पर सोमवार से शुरू हो गयी. पहले दिन आर्ट्स संकाय की परीक्षा थी. पहली पाली में इंग्लिश कोर और द्वितीय पाली में हिंदी कोर ए की परीक्षा थी. जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गयी. हालांकि कुछ केंद्रों पर कम संख्या में प्रश्नपत्र पहुंचने की शिकायत सामने आयी है. लेकिन समस्या जल्द दूर कर ली गयी. मंगलवार को साइंस और कॉमर्स संकाय की परीक्षा है.
इंटर 11वीं की परीक्षा पहली बार दूसरे केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. ऐसे में डीइओ कार्यालय और जैक का काम काफी बढ़ गया है. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सोमवार की सुबह तक रोल सीट पहुंचायी गयी. जैक की ओर से जिले के 14 परीक्षा केंद्रों की रोल सीट रविवार की रात धनबाद डीइओ कार्यालय को उपलब्ध करायी गयी थी. डीइओ कार्यालय से यह रोल सीट सभी केंद्रों को सोमवार को उपलब्ध करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










