ePaper

जाते-जाते लौटी ठंड, आज भी बारिश के आसार

Updated at : 09 Feb 2019 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
जाते-जाते लौटी ठंड, आज भी बारिश के आसार

बदला मौसम का मिजाज धनबाद : बे-मौसम बारिश से कोयलांचल में ठंड एक बार फिर लौट आयी है. बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था. आसमान में काले बादल छाये थे. दोपहर बाद बूंदा-बांदी शुरू हो गयी. शाम ढलने से पहले ही अंधेरा […]

विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज

धनबाद : बे-मौसम बारिश से कोयलांचल में ठंड एक बार फिर लौट आयी है. बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था. आसमान में काले बादल छाये थे. दोपहर बाद बूंदा-बांदी शुरू हो गयी. शाम ढलने से पहले ही अंधेरा छाने लगा. बारिश तेज हो गयी. इसके चलते दफ्तरों से लौटने वालों को भारी परेशानी हुई. लोग भींगते हुए घर लौटे. शाम में ठंड भी बढ़ने लगी.
मौसम विभाग के अनुसार आज यहां लगभग पांच एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी. शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है. बारिश तथा ठंडी हवा चलने से पारा भी गिरेगा. शनिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. अभी तीन-चार दिनों तक मौसम सर्द रहने की संभावना है. बारिश के कारण ठंड बढ़ने से लोग फिर गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं. पिछले दो-तीन दिनों से यहां तापमान बढ़ने से लोग स्वेटर, कोट से परहेज करने लगे थे.
सरस्वती पूजा में सुहाना रहेगा मौसम : मौसम विभाग के अनुसार रविवार को यहां मौसम सुहाना रहेगा. बारिश नहीं होगी. लेकिन, आसमान में हल्के बादल रहेंगे. ठंडी हवाएं चल सकती हैं. बारिश के कारण सरस्वती पूजा की तैयारी में आयोजकों को परेशानी हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola