छह पदाधिकारियों के एक दिन का वेतन रोका

Updated at : 24 Jun 2014 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
छह पदाधिकारियों के एक दिन का वेतन रोका

धनबाद: आत्मा (एग्रीकल्चर टेकनोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी) की सोमवार को समाहरणालय के सभागार में डीसी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2014 – 15 के लिए दो करोड़ 10 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति दी गयी. इस बैठक में अनुपस्थित रहने वाले छह पदाधिकारियों के एक दिन का वेतन रोकने का आदेश […]

विज्ञापन

धनबाद: आत्मा (एग्रीकल्चर टेकनोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी) की सोमवार को समाहरणालय के सभागार में डीसी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2014 – 15 के लिए दो करोड़ 10 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति दी गयी.

इस बैठक में अनुपस्थित रहने वाले छह पदाधिकारियों के एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया गया. बैठक में वार्षिक कार्य योजना की रूपरेखा भी बनी. डीसी ने कहा कि किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए समय पर कार्यक्रम आयोजित किये जायें. बाहर भी एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय भी भेजें ताकि वहां से खेती की नयी तकनीक वे लोग सीख सकें. उन्होंने 30 – 30 किसानों की टोली बनाने को कहा. प्रदर्शनी भी लगाने को कहा.

होगी तीन लोगों की बहाली : डीसी
डीसी ने कहा कि एक एकाउंटेंट, एक कंप्यूटर ऑपरेटर और एक लेखापाल की बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दें. इसके लिए डीडीसी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी भी उन्होंने बनायी. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश कुमार मांझी, नाबार्ड के जीएम, एसएमएस, बीटीएम एवं कृषक भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola