ePaper

धनबाद : बारिश ने छीनी शहर की रफ्तार, आज से निकलेगी धूप और बढ़ेगी कनकनी

Updated at : 19 Dec 2018 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद :  बारिश ने छीनी शहर की रफ्तार, आज से निकलेगी धूप और बढ़ेगी कनकनी

धनबाद : दो दिनों से जारी बारिश ने शहर की रफ्तार छीन ली. मंगलवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. ट्रैफिक काफी कम था. लोग दिनभर घरों में दुबके रहे. कामकाजी लोगों और विद्यार्थियों को परेशानी हुई. मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 तो न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. साइक्लोन फेथाई के कारण बारिश […]

विज्ञापन
धनबाद : दो दिनों से जारी बारिश ने शहर की रफ्तार छीन ली. मंगलवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. ट्रैफिक काफी कम था. लोग दिनभर घरों में दुबके रहे. कामकाजी लोगों और विद्यार्थियों को परेशानी हुई. मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 तो न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
साइक्लोन फेथाई के कारण बारिश हो रही थी. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को धनबाद वासियों को बारिश से राहत मिलेगी. लेकिन बादल हटते ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जायेगा. इससे सर्द हवाएं आपको दिन में भी कंपकंपायेंगी.
गुरुवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए धनबाद के लिए जारी पूर्वानुमान में जहां अधिकतम तापमान में इजाफा होने की संभावना जतायी है, वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola