सुपरवाइजर, वार्ड स्वयं सेवक, ड्राइवर व सफाई कर्मियों ने नहीं किया काम, बिजली-पानी की सप्लाइ व सफाई ठप
Updated at : 06 Nov 2018 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : 18 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को सफाई कर्मी हड़ताल पर रहे. हालांकि निगम परिसर में धारा 144 लागू होने के कारण सफाई मजदूरों ने गोल्फ ग्राउंड में धरना दिया. नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने दावा किया कि मांगों […]
विज्ञापन
धनबाद : 18 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को सफाई कर्मी हड़ताल पर रहे. हालांकि निगम परिसर में धारा 144 लागू होने के कारण सफाई मजदूरों ने गोल्फ ग्राउंड में धरना दिया. नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने दावा किया कि मांगों को लेकर सफाई कर्मी, सुपरवाइजर व वार्ड स्वयं सेवक भी हड़ताल पर रहे. सभी अंचल में काम आज पूरी तरह ठप रहा. मांगों पर निगम प्रशासन की ओर से वार्ता की पहल नहीं की गयी. त्योहार का समय है लिहाजा मंगलवार को बैठक कर हड़ताल समाप्त करने की पहल की जायेगी.
सड़क पर उतरे नगर आयुक्त, करायी सफाई: सफाई कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप सोमवार को सड़क पर उतरे. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नया बाजार, श्रमिक चौक, बेकारबांध आदि इलाकों में सफाई करायी. नगर आयुक्त श्री कश्यप ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों के कारण निगम कर्मी काम नहीं कर रहे हैं. हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सभी अंचल के कुछ वार्डों में सफाई करायी गयी. वार्ड पार्षदों से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सफाई नियमित कराने की अपील की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




