दिन में बाजार सुनसान, पर शाम में रौनक

धनबाद: तपती गरमी में बाजार की हालत भी खराब है. दिन में बाजार सुनसान रहता है. इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आते हैं. हालांकि शाम ढलते ही बाजार की रौनक देखते ही बनती है. पिछले दस दिनों से बाजार का यही हाल है. हालांकि गरमी में पेय पदार्थो की बिक्री उफान पर है. बीयर की खूब […]
धनबाद: तपती गरमी में बाजार की हालत भी खराब है. दिन में बाजार सुनसान रहता है. इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आते हैं. हालांकि शाम ढलते ही बाजार की रौनक देखते ही बनती है.
पिछले दस दिनों से बाजार का यही हाल है. हालांकि गरमी में पेय पदार्थो की बिक्री उफान पर है. बीयर की खूब डिमांड है. रविवार को तापमान 44 डिग्री था. मौसम विभाग ने एक दो दिनों में बारिश व तापमान में गिरावट की संभावना जतायी है.
इधर, पार्क मार्केट के दुकानदार अशोक भट्टाचार्या ने कहा कि एक तो गरमी के कारण लोग घर से निकलते नहीं है. शाम में मौसम ठीक होता है तो बिजली के कारण बिक्री प्रभावित होती है. जहां इन्वर्टर की व्यवस्था है. वहां की बिक्री ठीक है. लेकिन हर दुकानदार के पास यह संभव नहीं है. बिजली नहीं रहने के कारण जेनेरेटर भी जवाब दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




