ePaper

कृषि बाजार में हो-हंगामा

Updated at : 29 Jun 2018 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
कृषि बाजार में हो-हंगामा

धनबाद : गल्ला मंडी में फल उतारने को लेकर गुरुवार को जम कर हंगामा हुआ. फल मंडी के एक व्यवसायी गोदाम में माल न उतार कर गल्ला मंडी की तरह उतारने लगा. इसको लेकर फल मंडी के अन्य व्यवसायियों ने जम कर हंगामा मचाया. फल मंडी के व्यवसायियों का आरोप है कि जो कारोबारी गल्ला […]

विज्ञापन
धनबाद : गल्ला मंडी में फल उतारने को लेकर गुरुवार को जम कर हंगामा हुआ. फल मंडी के एक व्यवसायी गोदाम में माल न उतार कर गल्ला मंडी की तरह उतारने लगा. इसको लेकर फल मंडी के अन्य व्यवसायियों ने जम कर हंगामा मचाया. फल मंडी के व्यवसायियों का आरोप है कि जो कारोबारी गल्ला मंडी की तरफ फल उतार रहे हैं, उसका गोदाम भी है.
लेकिन वह भाड़ा पर देकर फल मंडी आनेवाली सड़क के किनारे फल उतार कर बेच रहा है. इसके कारण फल मंडी में ग्राहक नहीं आते हैं. फल मंडी के कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. फल मंडी के कारोबारियों ने इसकी सूचना बाजार समिति सचिव शिवजी तिवारी व पर्यवेक्षक राजेश साह को दी. सूचना मिलते ही पर्यवेक्षक राजेश साह ने संबंधित कारोबारी को आगे गल्ला मंडी में माल नहीं उतारने का सख्त निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola