धनबाद : जमुनिया में हादसे से बची रांची-हावड़ा इंटरसिटी चलती ट्रेन की बोगियां इंजन से अलग हो गयीं
Updated at : 26 Jun 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : रांची से हावड़ा जा रही रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (8628) दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी. चलती ट्रेन का इंजन अपनी बोगियों से अलग हो गया. घटना सोमवार सुबह 8.25 बजे आद्रा रेल मंडल के जमुनिया हॉल्ट के पास हुई है. घटना के बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. घटना के बाद […]
विज्ञापन
धनबाद : रांची से हावड़ा जा रही रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (8628) दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी. चलती ट्रेन का इंजन अपनी बोगियों से अलग हो गया. घटना सोमवार सुबह 8.25 बजे आद्रा रेल मंडल के जमुनिया हॉल्ट के पास हुई है.
घटना के बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. घटना के बाद ट्रेन आधे घंटे की वहीं रुकी रही. इसके बाद इंजन के कपलिंग की मरम्मत कर बोगियों को फिर से जोड़ा गया. इसके बाद ट्रेन को हावड़ा के लिए रवाना कर दिया गया. जमुनिया से ट्रेन के खुलने के बाद बोगी इंजन से अचानक अलग हो गयी.
चूंकि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, इसलिए इंजन और बोगी की दूरी ज्यादा नहीं रही. संभवत: इसी वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. दूसरी ओर आद्रा रेल मंडल के वरीय अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से बचते रहे. उनके अनुसार यह उनके रेल मंडल की नहीं है. जबकि, धनबाद रेल में अधिकारियों को इस घटना से अनभिज्ञता जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




