धनबाद जा रही गंगा-दामोदर के यात्रियों से जमकर लूटपाट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : अपराधियों के एक गिरोह ने रविवार देर रात धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस में जम कर उत्पात मचाया. स्लीपर बोगियों में कई यात्रियों के सामान लूट लिये. विरोध करने पर पत्थरबाजी भी की और भाग निकले. वहीं, मानपुर से सिग्नल से छेड़छाड़ करते गिरफ्तार युवक के भी इसी लूट गिरोह के सदस्य होने की […]
विज्ञापन
धनबाद : अपराधियों के एक गिरोह ने रविवार देर रात धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस में जम कर उत्पात मचाया. स्लीपर बोगियों में कई यात्रियों के सामान लूट लिये. विरोध करने पर पत्थरबाजी भी की और भाग निकले. वहीं, मानपुर से सिग्नल से छेड़छाड़ करते गिरफ्तार युवक के भी इसी लूट गिरोह के सदस्य होने की आशंका जतायी जा रही है. गिरफ्तार युवक सिग्नल से छेड़छाड़ कर ट्रेन को रोकने का काम करता था. उससे पूछताछ की जा रही है.
क्या है पूरा मामला : 24 जून की रात धनबाद से पटना के लिए खुली ट्रेन के गया पहुंचते ही अपराधी एस-टू में सवार हो गये. गया से ट्रेन खुलते ही अपराधी विभिन्न बोगियों में घुस गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने पहले स्लीपर बोगी का गेट खोल दिया. उसके बाद गेट के आस-पास बैठे यात्रियों खासकर महिला यात्रियों के बैग, मोबाइल आदि छीन लिये. हंगामा होने के बाद एस्कॉर्ट पार्टी एस टू में पहुंची. ट्रेन की गति धीमी होते ही अपराधी नीचे कूद गये. झाड़ी का आड़ लेकर ट्रेन के गेट पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. इससे एस्कॉर्ट पार्टी को भी पीछे हटना पड़ गया. इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत फैल गयी. पटना पहुंचने पर यात्रियों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी. पटना जीआरपी ने कुछ यात्रियों का फर्द बयान ले कर गया रेल पुलिस को भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










