पांच वर्ष में पांच डीडीसी कैसे हो जिले का विकास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : पांच वर्ष में पांच उप विकास आयुक्त (डीडीसी), कैसे हो धनबाद का विकास? बदलता झारखंड का यह भी एक स्याह पक्ष है. उप विकास आयुक्त जो जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीइओ) भी होते हैं के पद पर पिछले कुछ वर्षों के दौरान एक भी अधिकारी एक वर्ष से अधिक समय तक […]
विज्ञापन
धनबाद : पांच वर्ष में पांच उप विकास आयुक्त (डीडीसी), कैसे हो धनबाद का विकास? बदलता झारखंड का यह भी एक स्याह पक्ष है. उप विकास आयुक्त जो जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीइओ) भी होते हैं के पद पर पिछले कुछ वर्षों के दौरान एक भी अधिकारी एक वर्ष से अधिक समय तक नहीं रह पाये हैं. छह माह से 14 माह का रहा है यहां पर पदस्थापित डीडीसी का कार्यकाल.
यह महज संयोग है या और कुछ जो भी डीडीसी यहां पदस्थापित हुए हैं उनका जिला परिषद अध्यक्ष के साथ नहीं बन पाता है. सभी का विवाद होता रहा है. यहां से लेकर रांची तक शिकवा-शिकायतें शुरू हो जाती है. फिर शुरू होता है तबादला के लिए दबाव की राजनीति. यहां दिनेश चंद्र मिश्र 25.06.2013 से 15.02.14 तक, चंद्रकिशोर मंडल 15.02.14 से 20.04.15 तक, अशोक सिंह 20.04.15 से 22.06.16 तक, गणेश कुमार 22.06.16 से 14.06.17 तक तथा कुलदीप चौधरी 14.06.17 से अब तक.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










