अतिक्रमण और डीसी रेल लाइन बीसीसीएल की सबसे बड़ी बाधा

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : कोल सचिव इंद्रजीत सिंह ने बीसीसीएल सहित कोल इंडिया व उसकी सभी सहायक कंपनियोें के सीएमडी के साथ शनिवार को कोलकाता में रिव्यू मीटिंग की. इस दौरान कोयला उत्पादन व डिस्पैच में आ रही परेशानियों के कारणों की जानकारी ली. बीसीसीएल की ओर से बताया गया कि अतिक्रमण व धनबाद चंद्रपुरा रेलवे लाइन […]

विज्ञापन
धनबाद : कोल सचिव इंद्रजीत सिंह ने बीसीसीएल सहित कोल इंडिया व उसकी सभी सहायक कंपनियोें के सीएमडी के साथ शनिवार को कोलकाता में रिव्यू मीटिंग की. इस दौरान कोयला उत्पादन व डिस्पैच में आ रही परेशानियों के कारणों की जानकारी ली. बीसीसीएल की ओर से बताया गया कि अतिक्रमण व धनबाद चंद्रपुरा रेलवे लाइन बंदी सबसे बड़ी समस्या है.
इस कारण कई परियोजनाओं का विस्तारीकरण नहीं हो पा रहा है, जबकि कई परियोजनाएं जमीन के अभाव में शुरू नही हो पा रही हैं. कोल सचिव श्री सिंह ने डीसी लाइन मामले में जल्द ही रेलवे से वार्ता कर निष्कर्ष निकलने की बात कही है. मौके पर कोल इंडिया चेयरमैन एके झा, निदेशक तकनीकी बिनय दयाल, बीसीसीएल सीएमडी अजय कुमार सिंह के अलावे अन्य कंपनियों के सीएमडी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola