रात में मरम्मत कार्य नहीं करता है डीवीसी मुख्यालय को शिकायत : जीएम, बिजली

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : ऊर्जा निगम के जीएम सुभाष सिंह ने 14 घंटे बिजली गुल रहने के लिए डीवीसी को जिम्मेदार बताया है. उनका कहना है कि रात में ब्रेक डाउन होने या किसी तरह की तकनीकी गड़बड़ी होने पर डीवीसी तत्परता नहीं दिखाता है. शुक्र‌वार को पुटकी के पास डीवीसी के ब्रेक डाउन में भी यही […]

विज्ञापन

धनबाद : ऊर्जा निगम के जीएम सुभाष सिंह ने 14 घंटे बिजली गुल रहने के लिए डीवीसी को जिम्मेदार बताया है. उनका कहना है कि रात में ब्रेक डाउन होने या किसी तरह की तकनीकी गड़बड़ी होने पर डीवीसी तत्परता नहीं दिखाता है. शुक्र‌वार को पुटकी के पास डीवीसी के ब्रेक डाउन में भी यही देखने को मिला. इसका खामियाजा ऊर्जा निगम के अधिकारियों को उठाना पड़ रहा है. हमारे विभाग से कोई परेशानी होती तो रात में ही काम पूरा करवा लेते. उन्होंने कहा कि डीवीसी के रवैये की शिकायत ऊर्जा निगम के सीएमडी से की है. मुख्यालय के साथ जिला प्रशासन को भी इससे अवगत कराया गया है. अब आगे मुख्यालय के निर्देश का इंतजार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola