नौकरी नहीं मिलने से परेशान इंजीनियर ने लगायी फांसी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चार वर्ष से बैठा था घर में, सफेद दाग की बीमारी से भी था डिप्रेशन में हाउसिंग कॉलोनी की घटना धनबाद : हाउसिंग कॉलोनी निवासी विमलेश कुमार उर्फ गोलू सिंह (27) ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि प्रथम श्रेणी में बीटेक (इलेक्ट्रिकल) करने के बाद भी चार साल से […]
विज्ञापन
चार वर्ष से बैठा था घर में, सफेद दाग की बीमारी से भी था डिप्रेशन में
हाउसिंग कॉलोनी की घटना
धनबाद : हाउसिंग कॉलोनी निवासी विमलेश कुमार उर्फ गोलू सिंह (27) ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि प्रथम श्रेणी में बीटेक (इलेक्ट्रिकल) करने के बाद भी चार साल से नौकरी नहीं मिलने और इस दौरान सफेद दाग की बीमारी से वह डिप्रेशन में चला गया था. बुधवार की सुबह उसने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली. गोलू के पिता अनुग्रह नारायण सिंह सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं. गोलू उनका इकलौता पुत्र था. उन्हें एक बेटी भी है.
मां ने खिड़की से देखा, बेटा झूल रहा फंदे से: बुधवार की सुबह सात बजे के लगभग गोलू उठ कर अपने कमरे से बाहर आया. थोड़ी देर बाद वह वापस कमरे में चला गया. करीब दस मिनट बाद उसके कमरे से कुछ गिरने की आवाज आयी. आवाज सुन कर उसकी मां दौड़ कर उसके कमरे की तरफ गयी.
दरवाजा बंद रहने के कारण उसने खिड़की से देखा तो गोलू फंदे से झूलता नजर आया. उसने आवाज देकर सभी को बुलाया. दरवाजा तोड़ कर गोलू को फंदे से उतारा गया. पहले ऐक निजी अस्पताल और फिर पीएमसीएच ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. धनबाद थानेदार अशोक सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने कहा है कि गोलू डिप्रेशन में था.
कर रहा था सरकारी नौकरी की तैयारी
विमलेश उर्फ गोलू पढ़ने में काफी तेज था. 2014 में उसने ओड़िशा के एक कॉलेज से फर्स्ट डिवीजन में बीटेक पास किया था. कहीं प्लेसमेंट नहीं मिलने से वह घर में रह कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था. लगातार मेहनत करने के बाद भी उसे नौकरी नहीं लग रही थी. इसके साथ-साथ कुछ दिनों से उसे सफेद दाग की बीमारी हो गयी थी. इस कारण वह काफी तनाव में रहने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










