डिवाइडर से टकरायी कार, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

बरवाअड्डा : जीटी रोड काशीटांड़ के समीप रविवार की शाम एक ऑल्टो कार डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें दो लोग घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑल्टो कार (डब्ल्यू बी 26 ए 0762) में सवार लड़का-लड़की गोविंदपुर की ओर जा रहे थे. इस क्रम में दोनों एक-दूसरे से बात करने […]

विज्ञापन

बरवाअड्डा : जीटी रोड काशीटांड़ के समीप रविवार की शाम एक ऑल्टो कार डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें दो लोग घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑल्टो कार (डब्ल्यू बी 26 ए 0762) में सवार लड़का-लड़की गोविंदपुर की ओर जा रहे थे. इस क्रम में दोनों एक-दूसरे से बात करने में मशगूल थे. कार कई गाड़ियों से टकराने से बचते हुए डिवाइडर में जा टकरायी. इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आगे का शीशा खुल कर गिर गया. लड़का का सिर फट गया है. वही लड़की के हाथ में भी हल्की चोट है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बरवाअड्डा पुलिस को देखते ही दोनों खेत की ओर भाग निकले. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola