ठेला चालक को पुत्र के इलाज को मदद की दरकार

Updated:
विज्ञापन

पुटकी : आर्थिक तंगी से जूझ रहे मुनीडीह क्षेत्र के धोबनी निवासी पशुपति कालिंदी उर्फ पोशवा कालिंदी को अपने पुत्र भोला (16 वर्ष) के इलाज के लिए किसी रहनुमा का इंतजार है. ठेला चालक पोशवा कालिंदी ने बताया कि उनके पुत्र भोला के पैर में काम के दौरान तीन माह पहले लोहे की कांटी से […]

विज्ञापन

पुटकी : आर्थिक तंगी से जूझ रहे मुनीडीह क्षेत्र के धोबनी निवासी पशुपति कालिंदी उर्फ पोशवा कालिंदी को अपने पुत्र भोला (16 वर्ष) के इलाज के लिए किसी रहनुमा का इंतजार है. ठेला चालक पोशवा कालिंदी ने बताया कि उनके पुत्र भोला के पैर में काम के दौरान तीन माह पहले लोहे की कांटी से चोट लगी थी. उसका इलाज पश्चिम बंगाल में कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. एक जून को पीएमसीएच धनबाद में दिखाया तो चिकित्सकों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया. इसके बाद पांच जून को गांव के कुछ लोगों के आर्थिक सहयोग से पुत्र को लेकर रांची रिम्स भी पहुंचे. वहां चिकित्सकों की हड़ताल के कारण वापस लौटना पड़ा. पोशवा ने बताया कि उनके बेटा भोला के एक पैर में इंफेक्शन से फुल गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola