दो कार्यकारी अध्यक्ष, रांची-दिल्ली के नेताओं के हस्तक्षेप का विरोध

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : पूर्व मंत्री मो मन्नान मल्लिक के हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास में रविवार को हुई कांग्रेसियों की बैठक में धनबाद जिला कांग्रेस में दो कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति और रांची-दिल्ली के नेताओं के हस्तक्षेप का जमकर विरोध किया गया. पार्टी के एक तबके ने समानांतर कमेटी बनाने और सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन […]

विज्ञापन

धनबाद : पूर्व मंत्री मो मन्नान मल्लिक के हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास में रविवार को हुई कांग्रेसियों की बैठक में धनबाद जिला कांग्रेस में दो कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति और रांची-दिल्ली के नेताओं के हस्तक्षेप का जमकर विरोध किया गया. पार्टी के एक तबके ने समानांतर कमेटी बनाने और सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन इसे टाल दिया गया. बैठक की अध्यक्षता ललन चौबे ने की. संचालन विकास पाठक ने किया.

सीनियर-जूनियर का नहीं रखा ख्याल : वक्ताओं ने कहा कि सीनियर नेताओं की अनदेखी कर जूनियर नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया. जो प्रखंड अध्यक्ष नहीं बन सके, आज वे कार्यकारी अध्यक्ष हैं. एक कार्यकारी अध्यक्ष के खिलाफ केस चल रहा है. वरीयता का ख्याल नहीं रखा गया है. जूनियर नेताओं के अधीन कोई उपाध्यक्ष और महासचिव कैसे बनेगा. कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति में जिला अध्यक्ष से विचार नहीं लिया गया. जिला अध्यक्ष सीनियर हैं. पढ़े लिखे हैं. एेसे में उन्हें दो-दो कार्यकारी अध्यक्ष के साथ नहीं रहना चाहिए. जिला अध्यक्ष को पद छोड़ देना चाहिए.
मन्नान को लोकसभा का टिकट देने की मांग : तय हुआ कि पार्टी का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर राहुल गांधी व अन्य नेताओं को मामले से अवगत करायेगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार व कांग्रेस सोशल मीडिया के को-ऑर्डिनेटर मयूर शेखर झा का भी विरोध हुआ. धनबाद के सबसे पुराने नेता मो. मन्नान मल्लिक को लोकसभा का टिकट देने की मांग उठी. नंदलाल पासवान ने दलितों की उपेक्षा का मामला उठाया. कहा कि दलितों का अपमान हुआ तो वह अपने पुराने घर (दूसरे दल) में चले जायेंगे. झरिया के एक नेता ने तो अपशब्द भी कह दिया. मयूर शेखर झा व कार्यकारी अध्यक्षों के खिलाफ अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया.
ये थे उपस्थित : बैठक में मुख्तार खान, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, दिनेश सिंह डुंगूर, अरुण कुमार सिंह, पंकज राय, युगल शर्मा, नंदलाल पासवान, राशिद रजा अंसारी, अक्षयवर प्रसाद, नन्हे सिंह, चंदन सिंह, सरयुग सिंह, रामप्रीत यादव, मनोज सिंह, बीरेंद्र पासवान, नीलूकांत सिन्हा, बासुदेव गुप्ता, कपिलदेव प्रसाद, जियाउल हुसैन, युवक कांग्रेस के एहसान खान, कमल शर्मा, मोइन अंसारी, विकास मुखर्जी, प्रकाश शर्मा, प्रीतम रवानी, रामजी सिंह, मदन लाल खन्ना, भगवान दास, अजहर अली समेत अन्य मौजूद थे.
अधिकतर नेता दूर रहे बैठक से : बैठक में जिला अध्यक्ष के दावेदार रहे नेताओं को भी बुलाया गया था. बैठक में शामिल होने के लिए फोन कर लोगों को बुलाने वाले जिला अध्यक्ष के एक दावेदार खुद आज नहीं आये. संबंधित दावेदार के समर्थकों ने भी बैठक में आने से परहेज किया. अधिकांश नेताओं ने बैठक से दूर रहना ही उचित समझा. कार्यकारी अध्यक्षों के मनोनयन से नाराज सोशल मीडिया में सक्रिय नेताओं का तबका भी बैठक से अनुपस्थित रहा. बैठक में नेताओं की अपेक्षा के अनुरूप मौजूदगी नहीं होने के कारण कोई कड़ा निर्णय नहीं लिया जा सका. बैठक में ओपी लाल की मौजूदगी चौंकाने वाली थी. वह राज्य अनुशासन समिति के सदस्य भी हैं. हालांकि बैठक में मौजूद अधिकांश नेताओं को मन्नान मल्लिक का ही समर्थक बताया जाता है.
संगठन को हाइजैक करने की निंदा
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री ओपी ने लाल ने बताया कि कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई, जिसमें धनबाद जिला में दो-दो कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति पर नाराजगी जतायी गयी. जिले में संगठन को हाइजैक करने, एमपी के टिकट के लिए चंद नेताओं की सक्रियता, जहां-तहां पुतला दहन की निंदा की गयी. धनबाद को छोड़ राज्य में और कहीं कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति क्यों नहीं की गयी. सीनियर नेताओं की अनदेखी हुई है. बैठक में यह चर्चा हुई है. केंद्रीय नेतृत्व को नेताओं की भावना से अवगत कराया जायेगा.
बाहरी नेताओं को एमपी बनाकर देख लिया
पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने बताया कि जिले में पुतला दहन के नाम पर कांग्रेस के कुछ लोग अराजकता फैला रहे हैं. सीनियर जूनियर का ख्याल नहीं रखा जा रहा है. धनबाद में बाहर से लोग आकर एमपी का टिकट मांग रहे हैं. मैने पहले भी बाहरी नेताओं को एमपी बनाकर देख लिया, वे क्या करते हैं. धनबाद में कांग्रेस काफी मजबूत है. मैंने खुद 50 हजार मेंबरशिप दी है. धनबाद में दो-दो कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया है. इससे सीनियर नेताओं में नाराजगी हैं. अध्यक्ष को भी दो-दो कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति का विरोध करना चाहिए. आज कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई है. संगठन की बात है. संगठन के मामले को लेकर वह ईद के बाद नेताओं की भावना से दिल्ली जाकर राहुल गांधी व अन्य नेताओं को अवगत करवायेंगे
60 छात्रों को मिली जेईई एडवांस्ड में सफलता
जेइइ एडवांस्ड-2018 का परिणाम रविवार को जारी हो गया है. इस वर्ष धनबाद से 60 छात्रों ने आइआइटी में नामांकन के लिए पात्रता हासिल की है. यह संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले 40 फीसदी कम है. पिछले वर्ष 100 से अधिक छात्रों ने यहां से सफलता पायी थी.
धनबाद : जेईई एडवांस्ड का परिणाम में इस वर्ष जिला टॉपर तोपचांची का छात्र राहुल कुमार तिवारी हुआ है. राहुल को ऑल इंडिया रैकिंग में 122वां स्थान प्राप्त किया है. राहुल कुमार तिवारी का पैतृक गांव धनबाद के तोपचांची प्रखंड का रोआम है.
वह जमशेदपुर में जमेशदपुर पब्लिक स्कूल का छात्र है. वहीं धनबाद के स्कूलों के छात्रों का उम्दा प्रदर्शन रहा है. धनबाद में दिल्ली पब्लिक स्कूल के 10 छात्रों ने जेइइ एडवांस में सफलता पायी है. जिले के टॉप 10 छात्रों में इसी स्कूल का दबदबा है. इसके साथ ही डीएवी कोयलानगर के पांच छात्रों ने इस परीक्षा में सफलता पायी है. इसके साथ इंपीरियल स्कूल ऑफ लर्निंग, जीजीपीएस, दून पब्लिक स्कूल समेत अन्य स्कूलों के भी छात्रों ने इस परीक्षा में सफला पायी है.
पहली बार में सफलता : जेइइ एडवांस 2018 का परिणाम इस बार काफी अहम भी जिले सफल में 60 फीसदी ऐसे छात्रों की संख्या है जिन्होंने अपने पहले प्रयास में इस में सफलता पायी है. इस में राहुल कुमार तिवारी, आयुष कुमार, प्रीतम कुमार, सौरव गोयल, अनंत देव, रोनित राय जैसे छात्र शामिल हैं. यह सभी छात्र जिले टॉप 10 छात्रों में शामिल हैं. हालांकि इस जिले में दूसरा स्थान पाने वाली छात्रा रिद्म अग्रवाल ने दूसरी बार में यह सफलता हासिल की है. वह पिछले एक सालों से राजस्थान कोटा में रह कर जेइइ की तैयारी कर रही थी.
इसलिए हुआ कम रिजल्ट : आइआइटी जेइइ के विशेषज्ञ अजय वीर सिंह बताते हैं कि इस वर्ष जेइइ एडवांस में उतने ही छात्रों को मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया जितनी सीटों पर देश के सभी 23 आइआइटीज में हैं. वहीं पिछले वर्ष अलाइड संस्थानों के लिए भी लिस्ट जारी किया गया था. इस बार देश भर से 18 हजार के करीब छात्र जेइइ एडवांस की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. पिछले वर्ष के मुकाबले यह संख्या काफी कम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola