कोल इंिडया : पेंशन फंड में 14% अंशदान का नोटिफिकेशन जारी
धनबाद: पेंशन फंड की स्थिति बेहतर करने के लिए कोल कंपनी व कर्मियों के 14 प्रतिशत अंशदान का रास्ता साफ हो गया है. भारत सरकार ने इस सिलसिले में शनिवार को गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक एक अक्तूबर 2017 से अंशदान की राशि काटी जायेगी. सात प्रतिशत अंशदान की कटौती कोलकर्मियों […]
धनबाद: पेंशन फंड की स्थिति बेहतर करने के लिए कोल कंपनी व कर्मियों के 14 प्रतिशत अंशदान का रास्ता साफ हो गया है. भारत सरकार ने इस सिलसिले में शनिवार को गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक एक अक्तूबर 2017 से अंशदान की राशि काटी जायेगी. सात प्रतिशत अंशदान की कटौती कोलकर्मियों के जून महीने के वेतन से ही शुरू कर दी जायेगी, जबकि शेष सात प्रतिशत राशि का भुगतान कोल इंडिया करेगा.
बता दें कि कोल इंडिया को एक अक्तूबर 2017 से अंशदान की बकाया राशि का भुगतान करना है, लेकिन गजट नोटिफिकेशन नहीं होने के कारण राशि की कटौती नहीं हो पा रही थी. फंड की कमी के कारण ही जून में रिटायर्ड कर्मियों को पेंशन का भुगतान समय पर नहीं हो सका. बाद में कोल इंडिया की ओर से तत्काल 100 करोड़ राशि देने के पश्चात पेंशन का भुगतान हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










