भवन का उदघाटन करने गये निगम के अधिकारियों का जोरदार विरोध हुआ
धनबाद/धनसार : धनसार में शनिवार को कांपेक्टर मशीन स्टेशन भवन का उदघाटन करने गये निगम के अधिकारियों का जोरदार विरोध हुआ. यहां बिना कांपेक्टर मशीन, पानी, बिजली और नाली की व्यवस्था के ही अधिकारी उद्घाटन करने आये थे. लोगों के विरोध के बाद स्टेशन भवन का आनन-फानन में उद्घाटन किया गया. मौके पर मेयर चंद्रशेखर […]
धनबाद/धनसार : धनसार में शनिवार को कांपेक्टर मशीन स्टेशन भवन का उदघाटन करने गये निगम के अधिकारियों का जोरदार विरोध हुआ. यहां बिना कांपेक्टर मशीन, पानी, बिजली और नाली की व्यवस्था के ही अधिकारी उद्घाटन करने आये थे. लोगों के विरोध के बाद स्टेशन भवन का आनन-फानन में उद्घाटन किया गया. मौके पर मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने मुख्य अभियंता एसके सिन्हा व जेई विकास कुमार को उद्घाटन स्थल पर ही फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि न मशीन लगी है
न ही पानी-बिजली की व्यवस्था है. ऐसे में उद्घाटन कैसे किया जा रहा है. इस पर मुख्य अभियंता श्री सिन्हा ने कहा कि जल्द ही सारी व्यवस्था कर स्टेशन चालू कर दिया जायेगा. तब मेयर ने फीता काट कर उसका उद्घाटन किया. बताते हैं कि एक करोड़ से अधिक की राशि से धनसार में कचरा कांपेक्टर स्टेशन बनाने की योजना है. स्टेशन भवन का निर्माण हो गया है, पर यहां मशीन नहीं लगायी गयी है. मौके पर नगर आयुक्त आयुक्त राजीव रंजन भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










