मॉनसून आने को ही है और कोयलांचल की बिजली व्यवस्था चौपट
धनबाद : मॉनसून आने को ही है और कोयलांचल की बिजली व्यवस्था चौपट हो गयी है. बरसात में क्या होगा, समझा जा सकता है. 24 घंटे बिजली, अच्छे दिन, गड़बड़ी की त्वरित मरम्मत… जैसी बड़ी-बड़ी बातों के उलट रह-रह कर बिजली कट रही है. अफसर इस पर कड़ा एक्शन नहीं लेते और हमारे जनप्रतिनिधि दुनिया […]
धनबाद : मॉनसून आने को ही है और कोयलांचल की बिजली व्यवस्था चौपट हो गयी है. बरसात में क्या होगा, समझा जा सकता है. 24 घंटे बिजली, अच्छे दिन, गड़बड़ी की त्वरित मरम्मत… जैसी बड़ी-बड़ी बातों के उलट रह-रह कर बिजली कट रही है. अफसर इस पर कड़ा एक्शन नहीं लेते और हमारे जनप्रतिनिधि दुनिया भर के दूसरे कामों में व्यस्त रहते हैं. लोग इस ऊमस भरी गर्मी में त्राहि-त्राहि कर रहे हैं. पिछले 48 घंटों में शहरी क्षेत्रों में मात्र 24 घंटे ही बिजली रही.
ऊर्जा विभाग की मानें तो बारिश की वजह से डीवीसी ने सभी फीडरों में बिजली कट कर दी थी. कई जगह तार, पोल व पेड़ गिर जाने से भी बिजली देने में परेशानी हुई. शनिवार को भी डीवीसी के गोधर वन ग्रिड में ब्रेकर डाउन हो जाने की वजह से सुबह 9:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक बिजली बाधित रही. इससे धैया, जयप्रकाश नगर, हीरापुर, बेकारबांध समेत कई क्षेत्र प्रभावित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










