आइसीयू में काम नहीं कर रहा एसी, हाथ पंखा के सहारे मरीज

Updated:
विज्ञापन

घर से हाथ पंखा ला रहे हैं मरीज के तीमारदार धनबाद : पीएमसीएच के आइसीयू में एसी काम नहीं करने व भारी ऊमस से मरीज काफी परेशान रहे. फ्रेश हवा नहीं मिलने के कारण मरीज के तीमारदार हाथ पंखा से काम चलाते रहे. शनिवार को आइसीयू में सभी दस बेड मरीजों से भरे थे. लेकिन […]

विज्ञापन

घर से हाथ पंखा ला रहे हैं मरीज के तीमारदार

धनबाद : पीएमसीएच के आइसीयू में एसी काम नहीं करने व भारी ऊमस से मरीज काफी परेशान रहे. फ्रेश हवा नहीं मिलने के कारण मरीज के तीमारदार हाथ पंखा से काम चलाते रहे. शनिवार को आइसीयू में सभी दस बेड मरीजों से भरे थे. लेकिन एसी ठीक से काम नहीं कर रहा था. इस कारण मरीजों व कर्मियों में कई बार बकझक भी हो गयी. बता दें कि पीएमसीएच के अाइसीयू में लगा एसी अक्सर काम करना बंद कर देता है. ऐसे में दरवाजा खोलना पड़ता है. अधिकांश मरीज अपने घर से हाथ पंखा लेकर आते हैं. पीएमसीएच के अधिकारियों का कहना है कि समस्याएं दूर कर ली जायेंगी.
सर्जिकल आइसीयू का भी एक सा हाल : पीएमसीएच के इमरजेंसी के सर्जिकल आइसीयू में भी कमोबेश यही स्थिति रहती है. यहां पर भी अक्सर एसी खराब हो जाता है. इसके लिए अलग से स्डैंट फैन लगाये गये हैं. एसी बंद होने के बाद मुख्य गेट को खोल दिया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola