भूख से मौत के लिए सरकार जिम्मेदार : कांग्रेस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने कहा है कि सितंबर 2017 से पांच जून 2018 तक झारखंड में 11 लोगों की मौत भूख से हुई है. दो दिनों में गिरिडीह में सावित्री देवी व चतरा में मीना मुसहर की मौत भूख से हुई है. सरकार संवेदनहीन बनी हुई है. वह मामले को […]
विज्ञापन
धनबाद : झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने कहा है कि सितंबर 2017 से पांच जून 2018 तक झारखंड में 11 लोगों की मौत भूख से हुई है. दो दिनों में गिरिडीह में सावित्री देवी व चतरा में मीना मुसहर की मौत भूख से हुई है. सरकार संवेदनहीन बनी हुई है. वह मामले को दूसरा रूप देकर अपना पल्ला झाड़ रही है. कांग्रेस पार्टी का मृतकों के प्रति गहरी संवेदना है.
मुख्यमंत्री को भूख से हो रही है मौत के लिए खाद्य व आपूर्ति मंत्री सरयू राय से इस्तीफा ले लेना चाहिए. नैतिकता के आधार पर सरयू राय को त्यागपत्र दे देना चाहिए. अगर मुख्यमंत्री सरयू राय से इस्तीफा नहीं ले पाते हैं तो खुद ही त्यागपत्र दे दें. राजेश मंगलवार को धनबाद कांग्रेस ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. मौके पर पूर्व मंत्री मो मन्नान मल्लिक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य मौजूद थे. पूर्व मंत्री मो. मन्नान मल्लिक ने कहा कि उन अधिकारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज होनी चाहिए, जिनकी लापरवाही से लोगों की भूख से मौत हो रही है.
सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित सभी कल्याणकारी कार्यक्रमों से आधार को तत्काल प्रभाव से डिलिंक किया जाये. खाद्यान, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन योजना एवं सभी कल्याणकारी योजनाओं से आधार आधारित बायोमीट्रिक सिस्टम को समाप्त किया जाये. कांग्रेस जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है. जो सरकार गरीबों को खाना नहीं दे सकती है वैसी सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है. ऐसी सरकार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए. मौके पर मनोज सिंह, राम प्रवेश शर्मा, नन्हे सिंह आदि कांग्रेसी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










