जनता मजदूर संघ के दोनों गुटों में हिंसक झड़प, कुंती देवी गुट के दो नेता घायल

Updated:
विज्ञापन

घनुडीह : घनुडीह ओपी के बीसीसीएल बस्ताकोला क्षेत्र के केओसीपी अंतर्गत घनुडीह आठ नंबर में शनिवार को जनता मजदूर संघ के दोनों गुटों में हिंसक झड़प हो गयी. इसमें कुंती गुट के दो नेता घायल हो गये. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. कुंती गुट के घायल उपेंद्र सिंह ने इस संबंध में […]

विज्ञापन
घनुडीह : घनुडीह ओपी के बीसीसीएल बस्ताकोला क्षेत्र के केओसीपी अंतर्गत घनुडीह आठ नंबर में शनिवार को जनता मजदूर संघ के दोनों गुटों में हिंसक झड़प हो गयी. इसमें कुंती गुट के दो नेता घायल हो गये. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. कुंती गुट के घायल उपेंद्र सिंह ने इस संबंध में ओपी में शिकायत दर्ज करायी है.
कैसे क्या हुआ
बीजीआर कंपनी द्वारा एनसी पैच पार्ट टू का काम शनिवार को शुरू किया गया. पैच को खोलने के समय जमसं बच्चा गुट, मासस व बीसीकेयू समर्थक वहां तैनात थे. वे कंपनी के पक्ष में थे. इसका विरोध वहीं जमसं कुंती गुट बस्ताकोला क्षेत्रीय असंगठित मोर्चा के सचिव उपेंद्र सिंह व राजेश पासवान ने किया. उनका कहना था कि इसके खुलने से उनके समर्थक बेरोजगार हो जायेंगे. इसी बात को लेकर हंगामा हुआ. आरोप है कि जमसं समर्थकों ने लाठी-डंडा से पीट कर उपेंद्र व राजेश को घायल कर दिया.
  • पार्ट टू का काम चालू व बंद करने के सवाल पर हुआ विवाद
  • गंभीर रूप से घायल राजेश पीएमसीएच रेफर
  • कानून से खिलवाड़ न करें
साथ ही उपेंद्र की मारुति कार जेएच 10 सी-7070 में भी तोड़फोड़ की. दोनों घायलों को असंगठित मजदूरों ने झरिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने घायल राजेश की स्थिति को गंभीर देख कर पीएमसीएच रेफर कर दिया. उपेंद्र सिंह के सिर व पैर में गंभीर चोटें आयी है. सूचना पाकर सिंदरी डीएसपी पीके केसरी समेत अन्य पुलिस बल घटनास्थल पहुंचा. दोनों घायल जमसं कुंती गुट समर्थकों का हाल जानने के लिए कुंती गुट के नेता केडी पांडेय, रुद्र प्रताप सिंह, रामू नोनिया आदि अस्पताल पहुंचे.
सिंदरी के डीएसपी ने क्‍या कहा
कानून से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. बीजीआर प्रबंधन को धमकी देने वाले सेलो व राजा को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया है. कुंती गुट समर्थक के साथ मारपीट की जानकारी मिली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola