20 लाख की चोरी की 16 दिनों बाद हुई एफआइआर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनसार : चांदमारी रोड जोड़ाफाटक में इलेक्ट्रानिक्स समानों के गोदाम में हुई चोरी की एफआइआर 16 दिन बाद धनसार थाना में दर्ज की गयी है. गोदाम के प्रोपराइटर सत्येंद्र कुमार सिंह की शिकायत पर दर्ज एफआइआर में 20 लाख की चोरी की बात कही गयी है. जोड़ाफाटक हावड़ा मोटर निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह के पास […]
विज्ञापन
धनसार : चांदमारी रोड जोड़ाफाटक में इलेक्ट्रानिक्स समानों के गोदाम में हुई चोरी की एफआइआर 16 दिन बाद धनसार थाना में दर्ज की गयी है. गोदाम के प्रोपराइटर सत्येंद्र कुमार सिंह की शिकायत पर दर्ज एफआइआर में 20 लाख की चोरी की बात कही गयी है. जोड़ाफाटक हावड़ा मोटर निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह के पास कई कंपनियों की डिस्ट्रीब्यूटरशिप है.
आंधी में 16 मई को गोदाम की छत की एसबेस्टस सीट उड़कर टूट गयी थी. गोदाम संचालक की ओर से कहा गया कि पानी बरसने के कारण गोदाम में रखे 55 लाख का माल (28 प्रतिशत जीएसटी अलग से) क्षतिग्रस्त हो गया. गोदाम में एसी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, स्टेबलाइजर वगैरह थे. धनसार थाना में 16 मई को इसका सनहा दर्ज कर एसआइ बंधनु उरांव को जांच की जिम्मेवारी मिली.
सत्येंद्र सिंह ने एक जून को धनसार थाना में लिखित आवेदन दिया. आवेदन में उल्लेख है कि 16 मई के करीब दो बजे दिन में आंधी व बारिश के कारण गोदाम ऊपर से खुल गया. अगले दिन 17 मई की सुबह गोदाम स्टॉक मिलाया तो बहुत सामान गायब पाया. गायब सामान का मूल्य 20 लाख 51 हजार रुपये हैं. गोदाम से 16 की रात चोरी कर लेने की बात कही गयी है.
खलासी के बेटों की पुलिस में शिकायत
धनबाद. बुंदेला बस के प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने शनिवार को धनबाद थाना में देवकुमार सिंह के बेटे प्रीतम सिंह व छोटू सिंह के खिलाफ शिकायत की है. देवकुमार भोगला, इटखोरी चतरा का रहने वाला है. बुंदेला बस इटखोरी से चतरा चलती है. बस में सवार महिला पैसेंजर की बेटी से 30 मई को खलासी देवकुमार सिंह ने छेड़छाड़ की थी.
शिकायत के बााद बगोदार थाना की पुलिस ने देव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया. आरोप है कि देव कुमार सिंह के बेटे प्रीतम सिंह व छोटू सिंह फोन से धमकी देकर 20 हजार रुपये रंगदारी मांग रहे हैं. रंगदारी नहीं मिलने पर जान मारने व बस में आग लगाने की धमकी दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










