ePaper

पति गया सेब लाने, पत्नी ने लगा ली फांसी

Updated at : 03 Jun 2018 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
पति गया सेब लाने, पत्नी ने लगा ली फांसी

धनबाद : धोबाटांड़ के शास्त्री नगर निवासी उपेंद्र कुमार सिंह की पत्नी ट्विंकल सिंह (21) ने शनिवार की सुबह फांसी लगा ली. उसे पीएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर ट्विंकल के मायके निरसा की बैजना कोलियरी से भी लोग पीएमसीएच आये. सरायढेला पुलिस ने उपेंद्र का बयान लिया. […]

विज्ञापन
धनबाद : धोबाटांड़ के शास्त्री नगर निवासी उपेंद्र कुमार सिंह की पत्नी ट्विंकल सिंह (21) ने शनिवार की सुबह फांसी लगा ली. उसे पीएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर ट्विंकल के मायके निरसा की बैजना कोलियरी से भी लोग पीएमसीएच आये. सरायढेला पुलिस ने उपेंद्र का बयान लिया.
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उपेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी छह माह पूर्व बैजना कोलियरी निवासी जवाहर रवानी की पुत्री ट्विंकल से हुई थी. सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. लेकिन कुछ दिनों से ट्विंकल उदास रहती थी, किसी से कोई ज्यादा बात नहीं करती थी. पूछने पर भी कुछ नहीं बताती थी.
शनिवार की सुबह 6.15 बजे दोनों पति-पत्नी बिस्तर से उठे. ट्विंकल ने कहा कि उसे सेब खाना है, इसके बाद वह सेब लाने के लिए घर से निकल गया. उपेंद्र ने बताया कि 6.45 बजे के आसपास सेब लेकर घर पहुंचा तो देखा की घर का गेट बंद है. काफी कहने के बाद भी अंदर से गेट नहीं खोला गया तो हो-हल्ला करने लगे.
किसी तरह से गेट खोला तो देखा पत्नी ने फांसी लगा ली है. इधर, ट्विंकल के मायके वालों ने किसी से कोई शिकायत नहीं की है. शव का अंतिम संस्कार मटकुरिया स्थित श्मशान घाट पर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola