एसबीआइ की एटीएम से निकल रहे कटे-फटे नोट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बिग बाजार स्थिति एटीएम में आ रही शिकायत किसी नोट में इंक फैला है तो किसी का रंग फीका धनबाद : बिग बाजार स्थित एसबीआइ की एटीएम से कटे-फटे नोट निकल रहे हैं. किसी नोट में इंक फैला हुआ है तो किसी का रंग फीका है, कुछ ऐसे नोट भी निकल रहे हैं, जिसे प्लास्टिक […]
विज्ञापन
बिग बाजार स्थिति एटीएम में आ रही शिकायत
किसी नोट में इंक फैला है तो किसी का रंग फीका
धनबाद : बिग बाजार स्थित एसबीआइ की एटीएम से कटे-फटे नोट निकल रहे हैं. किसी नोट में इंक फैला हुआ है तो किसी का रंग फीका है, कुछ ऐसे नोट भी निकल रहे हैं, जिसे प्लास्टिक से चिपकाया गया है. शुक्रवार राम विनय सिंह ने बिग बाजार की एटीएम से 15 हजार पांच सौ कैश निकाला. सभी नोट पांच सौ के थे. इसमें पांच का आठ पीस नोट सही निकला. शेष पांच सौ का 23 पीस नोट खराब था. श्री सिंह ने बताया कि दो दिनों तक बैंक हड़ताल के कारण एटीएम से पैसा नहीं निकल रहा था. शुक्रवार को बिग बाजार की एटीएम से कैश निकाला. एसबीआइ के वरीय पदाधिकारी से इसकी शिकायत भी की गयी है.
गलती से पैकेट में चला गया होगा : एसबीआइ
एसबीआइ के कैश एडमिस्ट्रेटिव सेल के पदाधिकारी ने कहा कि दो दिनों तक बैंक हड़ताल थी. शुक्रवार को एटीएम में कैश फीड किया गया. जानबूझ कर कटा-फटा नोट पैकेट में नहीं डाला गया है. गलती से पैकेट में चला गया होगा. धनबाद ब्रांच में आकर नोट बदली कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










