स्टॉक 45.97 लाख टन फिर भी डिस्पैच में पीछे

Updated:
विज्ञापन

मई में लक्ष्य का 84.3 प्रतिशत हुआ डिस्पैच, 98.8 प्रतिशत उत्पादन धनबाद : कोल इंडिया की सहायक कंपनी बीसीसीएल की विभिन्न कोलियरियों में 45.97 लाख टन कोयला का स्टॉक है. देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए कोयला की डिमांड भी है, फिर भी लक्ष्य के मुताबिक बीसीसीएल कोयला डिस्पैच नहीं कर पा […]

विज्ञापन

मई में लक्ष्य का 84.3 प्रतिशत हुआ डिस्पैच, 98.8 प्रतिशत उत्पादन

धनबाद : कोल इंडिया की सहायक कंपनी बीसीसीएल की विभिन्न कोलियरियों में 45.97 लाख टन कोयला का स्टॉक है. देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए कोयला की डिमांड भी है, फिर भी लक्ष्य के मुताबिक बीसीसीएल कोयला डिस्पैच नहीं कर पा रहा है. इतना ही कंपनी अपने उत्पादन लक्ष्य भी प्राप्त नहीं कर पा रहा है. इस कारण कंपनी उच्च प्रबंधन की परेशानी बढ़ गयी है. मई माह में बीसीसीएल को 38.03 लाख टन कोयला डिस्पैच करने का लक्ष्य निर्धारित था, जबकि कंपनी 32.05 लाख टन कोयला डिस्पैच कर सकी है, यानी लक्ष्य का 84.3 प्रति ही डिस्पैच हुआ है. वहीं उत्पादन की बात करें तो लक्ष्य 29.63 लाख टन का था, लेकिन कंपनी 29.29 लाख टन कोयला उत्पादन कर सकी है, यानी लक्ष्य का 98.8 प्रतिशत उत्पादन हुआ है.
डिस्पैच में बढ़ोतरी को लेकर सीएमडी गंभीर : बीसीसीएल के सीएमडी अजय कुमार सिंह डिस्पैच में बढ़ोतरी को लेकर गंभीर है. इस बाबत उन्होंने सभी एरिया जीएम के साथ मीटिंग कर सभी को डिस्पैच में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिये हैं, ताकि कंपनी डिस्पैच लक्ष्य की प्राप्ति कर सके.
स्टॉक में 45.97 लाख टन कोयला : वर्तमान समय में बीसीसीएल के स्टॉक में करीब 45.97 लाख टन कोयला है, जिसमें बरोरा में 1.55 लाख टन, ब्लॉक-टू में 3.87 टन, गोविंदपुर में 81 हजार टन, कतरास में 12.31 लाख टन, सिजुआ में 4.97 लाख टन, कुसुंडा में 6.51 लाख टन, बस्ताकोला में 1.12 लाख टन, लोदना में 6.52 लाख टन, सीवी एरिया में 7.42 लाख टन व इजे में 60 हजार टन व इजे एरिया में 10 हजार टन कोयला का स्टॉक है.
मई में किस एरिया ने कितना किया डिस्पैच
एरिया लक्ष्य डिस्पैच प्रतिशत
बरोरा 366.6 325.9 88.9
ब्लॉक टू 330.7 283.8 85.8
गोविंदपुर एरिया 196.3 220.2 112.2
इजे एरिया 94.9 56.9 60.0
सीबी एरिया 361.2 302.3 83.7
कतरास एरिया 489.1 581.9 119.0
सिजुआ एरिया 321.8 275.0 85.5
कुसुंडा एरिया 568.4 517.2 91.0
पीबी एरिया 15.3 10.6 69.1
बस्ताकोला 563.3 327.4 58.1
लोदना 446.1 263.8 59.1
डब्ल्यू जे एरिया 49.4 40.2 81.3
बीसीसीएल 3803.1 3205.2 84.3
(नोट : आंकड़ा मई माह की व हजार टन में)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola