बिना टेबल वाले दफ्तर में बनते हैं जहाज से सफर के कागजात

Updated:
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में अवस्थित है पासपोर्ट सेवा केंद्र, कर्मचारी व आवेदक परेशान डाकघर से उधार में मिले टेबल-डेस्क से किसी तरह चल रहा काम इसी साल 21 फरवरी को मुख्यमंत्री ने किया था उद्घाटन धनबाद : जिले के प्रधान डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में मूलभूत सुविधा नदारद है. भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा देश के […]

विज्ञापन

प्रधान डाकघर में अवस्थित है पासपोर्ट सेवा केंद्र, कर्मचारी व आवेदक परेशान

डाकघर से उधार में मिले टेबल-डेस्क से किसी तरह चल रहा काम
इसी साल 21 फरवरी को मुख्यमंत्री ने किया था उद्घाटन
धनबाद : जिले के प्रधान डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में मूलभूत सुविधा नदारद है. भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा देश के आम नागरिकों को आसानी से पासपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए मुख्य पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसी साल 21 फरवरी को किया था. तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद यहां कर्मियों व आवेदकों के लिए किसी प्रकार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है. अव्यवस्था के बीच पासपोर्ट सेवा केंद्र का संचालन हो रहा है. इसके कारण पासपोर्ट बनाने के लिए यहां आनेवाले आवेदकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
यहां आवेदकों को न तो बैठने के लिए कुर्सी है और न ही इस ऊमस भरी गर्मी में पेयजल की ही कोई व्यवस्था है. इतना ही नहीं, पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों व आने वाले आवेदकों के लिए शौचालय की भी कोई व्यवस्था नहीं है. हाल यह है कि पासपोर्ट सेवा केंद्र में प्रधान डाकघर से उधार में लिये टेबल-डेस्क से काम चल रहा है.
50 अप्वाइंटमेंट प्रतिदिन : करकेट्टा
पासपोर्ट ऑफिस के निर्मल करकेट्टा ने बताया कि मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं होने से आवेदकों को परेशानी होती ही है. इसके लिए विभाग को तीन-तीन बार पत्र भी दिया जा चुका है. चूंकि सारी सामग्री की खरीदारी सेंट्रल स्तर पर होनी है, इसलिए लोकल स्तर पर हम कोई खरीदारी नहीं कर सकते, इसलिए व्यवस्था में विलंब हो रहा है. श्री करकेट्टा ने बताया कि यहां प्रतिदिन 50 की संख्या में आवेदकों का अप्वाइंटमेंट रहता है. एक अप्वाइंटमेंट की सारी प्रक्रिया को पूरा करने में 10 से 15 मिनट तक का वक्त लग ही जाता है.
उपलब्ध होनी चाहिए ये सुविधाएं
कर्मचारियों व आवेदकों के बैठने के लिए कुर्सी
पेयजल की व्यवस्था
शौचालय की सुविधा
प्रोसेसिंग जोन में टेबल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola