छेड़खानी पर आमने-सामने चेंबर और बार एसो., अधिवक्ता पर पॉक्सो एक्ट, गया जेल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : पुराना बाजार क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत के आरोप में बैंक मोड़ पुलिस ने शनिवार को सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी कुमार को पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश पीयूष कुमार की अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. बैंक मोड़ थाना में अधिवक्ता […]
विज्ञापन
धनबाद : पुराना बाजार क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत के आरोप में बैंक मोड़ पुलिस ने शनिवार को सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी कुमार को पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश पीयूष कुमार की अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. बैंक मोड़ थाना में अधिवक्ता के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की गयी है.
क्या है मामला : पुराना बाजार के अधिवक्ता अश्विनी कुमार पर एक नाबालिग लड़की ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार की रात बैंक मोड़ थाना में शिकायत की थी. पीड़िता के साथ बड़ी संख्या में लोग बैंक मोड़ थाना पहुंचा थे.
नाबालिग के बयान के लिए महिला थानेदार सरिता कच्छप को बैंक मोड़ थाना बुलाया गया. बयान दर्ज कर पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक मोड़ थानेदार पुलिस बल के साथ आधी रात को अधिवक्ता अश्विनी कुमार के पुराना बाजार स्थित घर पहुंचे. आरोप है कि घरवालों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. अधिवक्ता घर के अंदर थे. पुलिस ने गैस कटर मंगवा कर दरवाजा को काटा और अंदर से अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया. अधिवक्ता को धनबाद थाना में लाकर रखा गया था.
सिटी एसपी ने नाबालिग का बयान लिया : सिटी एसपी पीयूष पांडे ने पुलिस अफसरों और महिला पुलिस के साथ पुराना बाजार पहुंच कर नाबालिग से छेड़छाड़ की घटना की जांच की. एसपी ने नाबालिग का बयान दर्ज किया. जांच और सुपरविजन में तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्ट्या अधिवक्ता के खिलाफ आरोप सही पाया गया. आरोप सही पाये जाने के बाद ही बैंक मोड़ पुलिस ने कोर्ट में आरोपी अधिवक्ता को पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में उसे धनबाद जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










