युवक ने जहर खा कर दी जान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : जोड़ापोखर निवासी कार्तिक राय के पुत्र भोल्टू राय (30) ने जहर खा लिया. इसके बाद परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया. गंभीर होने के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन युवक को नहीं बचाया जा सका. घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का […]
विज्ञापन
धनबाद : जोड़ापोखर निवासी कार्तिक राय के पुत्र भोल्टू राय (30) ने जहर खा लिया. इसके बाद परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया. गंभीर होने के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन युवक को नहीं बचाया जा सका. घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि युवक ने दोपहर 12 बजे के आसपास घर में ही जहर खा लिया. तबीयत खराब
होने के बाद सूचना मां को लगी. हो हल्ला करने पर पास-पड़ोस के लोग जुटे. पिता कार्तिक मजदूरी करने
गये थे. पड़ोसी उठाकर भोल्टू को नजदीकी अस्पताल ले गये. पीएमसीएच में अंतत: दम तोड़ दिया. भोल्टू अविवाहित था. वह भी मजदूरी करता है. मां की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है. शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










