मियां-बीवी के आरोपों की जांच करने को बैठी मेडिकल बोर्ड
धनबाद : शौहर का आरोप है कि उसकी बीवी पूर्ण स्त्री नहीं है. उसके स्त्री अंग विकसित नहीं हैं. जबकि बीबी का आरोप है कि उसका शौहर नपुंसक है. मामला मुख्यमंत्री जन संवाद में पहुंचा. सीएम के निर्देश के बाद उपायुक्त ए दोड्डे ने सिविल सर्जन को मेडिकल बोर्ड बैठा कर इसकी जांच करने का […]
धनबाद : शौहर का आरोप है कि उसकी बीवी पूर्ण स्त्री नहीं है. उसके स्त्री अंग विकसित नहीं हैं. जबकि बीबी का आरोप है कि उसका शौहर नपुंसक है. मामला मुख्यमंत्री जन संवाद में पहुंचा. सीएम के निर्देश के बाद उपायुक्त ए दोड्डे ने सिविल सर्जन को मेडिकल बोर्ड बैठा कर इसकी जांच करने का निर्देश दिया.
गुरुवार को दोनों पक्षों को सिविल सर्जन कार्यालय बुलाया गया. मेडिकल बोर्ड की तीन सदस्यीय टीम ने बारी-बारी से शौहर व बीवी की जांच की. अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ आशा एक्का कर रही थीं. टीम में पीएमसीएच के स्त्री व प्रसव रोग विभागाध्यक्ष डॉ प्रतिभा राय, सर्जरी से डॉ दिनेश गिंदौरिया व मेडिकिल से डॉ एमके दुबे शामिल थे. दोनों की कई पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी जांच लिखी गयी. सिविल सर्जन कार्यालय में दोनों पक्षों के लोग काफी संख्या में मौजूद थे.
- क्या है आरोप
- पत्नी पूरी तरह स्त्री नहीं : पति
- पति में पुरुषत्व की कमी : पत्नी
- डीसी के आदेश पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच
- नतीजे के लिए रिपोर्ट का इंतजार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










