Dhanbad news: बिजली चोरी करते पकड़ाये 107 लोग, प्राथमिकी

Updated at : 06 Mar 2025 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad news: बिजली चोरी करते पकड़ाये 107 लोग, प्राथमिकी

बिजली चोरी के खिलाफ बुधवार को दूसरे दिन भी जेबीवीएनएल की ओर से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

धनबाद.

बिजली चोरी के खिलाफ बुधवार को दूसरे दिन भी जेबीवीएनएल की ओर से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 696 जगहों पर छापेमारी की गयी. वहीं बिजली चोरी करते पकड़े गये 107 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. इनपर कुल 15 लाख 18 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया. जेबीवीएनएल धनबाद सर्किल के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने बताया कि छापेमारी के दौरान धनबाद सर्किल में कुल 371 जगहों पर छापेमारी की गयी. इसमें बिजली चोरी के आरोप में 52 लोगों को पकड़ा गया और छह लाख आठ हजार रुपये जुर्माना लगाया गया. वहीं चास सर्किल में 325 स्थानों पर छापेमारी की गयी. 55 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए नौ लाख 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola